IND vs NZ 1st ODI: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे के लिए भारतीय टीम पहुंची ऑकलैंड, नेट्स में जमकर बहाया पसीना

IND vs NZ 1st ODI

IND vs NZ 1st ODI

IND vs NZ 1st ODI: 3 मैचों की टी20 सीरीज को 1-0 से जितने के बाद भारतीय टीम अब न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज खेलने की तैयारी में जुट गई है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का पहला मैच 25 नवंबर 2022 को खेला जाएगा। इस मैच के लिए शिखर धवन एंड कंपनी ऑकलैंड पहुंच गई हैं। टीम ने आज से अभ्यास भी शुरू कर दिया है।

विज्ञापन

शिखर धवन, दीपक चाहर आदि कुछ ऐसे प्लेयर्स थे, जो भारत की टी20 सीरीज में शामिल नहीं थे वो सीधा ऑकलैंड पहुंचे। जबकि अधिकतर प्लेयर्स नेपियर से बुधवार को ऑकलैंड पहुंचे। नेपियर मेें टी20 सीरीज का अंतिम मैच खेला गया था। वहीं पहला वनडे मैच ईडन गार्डन में खेला जाएगा। पिच का मिजाज जानने और टीम के हर खिलाड़ी को परखने के लिए भारत ने पहुंचते से ही ज्यादा रेस्ट नहीं किया और सीधे मैदान पर पहुंच गई।

विज्ञापन

https://twitter.com/BCCI/status/1595327221493035008

विज्ञापन

IND vs NZ ODI Schedule: ये हैं मैच का शेड्यूल

पहला मैच- 25 नवंबर 2022- सुबह 7 बजे

दूसरा मैच – 27 नवंबर 2022 – सुबह 7 बजे

विज्ञापन

तीसरा मैच – 30 नवंबर 2022 – सुबह 7 बजे

विज्ञापन

भारत की वनडे टीम: शिखर धवन (कप्तान), शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, दीपक हुड्डा, वाशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, ऋषभ पंत, संजू सैमसन, शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, दीपक चाहर, उमरान मलिक, कुलदीप सेन।

न्यूजीलैंड की वनडे टीम: केन विलियमसन (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, मिशेल सेंटनर, फिन एलन, डेवोन कॉनवे, टॉम लैथम, ग्लेन फिलिप्स, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, एडम मिल्ने, टिम साउथी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ