IND vs NEP: टीम इंडिया की खराब फील्डिंग पर उठे सवाल, वर्ल्ड कप से पहले रवि शास्त्री ने कही बड़ी बात

ind vs nep shreyas iyer virat kohli ishan kishan dropped catches ravi shastri raised questions

ind vs nep shreyas iyer virat kohli ishan kishan dropped catches ravi shastri raised questions

IND vs NEP Asia Cup 2023: भारत-नेपाल के बीच सोमवार को श्रीलंका के पल्लेकेले स्टेडियम में एशिया कप का अहम मुकाबला खेला गया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी नेपाल की टीम ने अच्छी शुरुआत को अंजाम दिया। नेपाल ऐसा कर पाने में इसलिए भी सफल रही क्योंकि टीम इंडिया की फील्डिंग बेहद खराब दिखी। वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम की इस खराब फील्डिंग पर सवाल उठ गए हैं।

विज्ञापन

पहले ही ओवर में छोड़ दिया कैच 

ये नजारा पहले ही ओवर से देखने को मिला। मोहम्मद शमी ने कुशल भुर्तेल को बॉल डाली तो भुर्तेल ने इस पर कट लगाने की कोशिश की, लेकिन वे चूके और बॉल उनके बल्ले का किनारा लेते हुए स्लिप की ओर उड़ गई। जैसे ही बॉल स्लिप में खड़े श्रेयस अय्यर की ओर आई तो उन्होंने इसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन यह हाथ से फिसल गई। ऐसे में पहले ही ओवर में टीम इंडिया को सफलता नहीं मिल पाई।

विज्ञापन

अगली गेंद पर विराट से हुई चूक 

इसके तुरंत बाद अगले ही ओवर की पहली गेंद पर शॉर्ट कवर की ओर कोहली से कैच ड्रॉप हो गया। सिराज ने आसिफ शेख को बॉल डाली तो कोहली ने इसे आगे बढ़कर कैच लेने की कोशिश की, लेकिन उनसे हाथ से भी बॉल गिर गई। दो गेंदों में दो कैच ड्रॉप देख फैंस का दिल टूट गया।

विज्ञापन

इसके बाद पांचवें ओवर में ड्रॉप कैच का एक और नजारा देखने को मिला। शमी ने भुर्तेल को गेंद डाली तो लेग की ओर बाहर जाती बॉल पर बल्लेबाज का बल्ला लग गया। कीपर ईशान किशन इसे आसानी से कैच कर सकते थे, लेकिन बॉल उनके पैरों के नीचे से निकल गई।

नौवें ओवर तक नहीं मिल पाई सफलता

इस तरह पांच ओवर के अंदर तीन कैच का खामियाजा टीम इंडिया को उठाना पड़ा और 9.4 ओवर तक भारतीय टीम को एक भी सफलता नहीं मिल सकी। भारत को पहला विकेट नौवें ओवर की पांचवीं गेंद पर मिला। शार्दुल ठाकुर ने कुशल भुर्तेल को ईशान किशन के हाथों कैच करवाकर पवेलियन भेजा। भुर्तेल ने 38 रन बनाए। बड़ा सवाल ये कि ऐसे ही अगर भारतीय टीम चूक करती रही तो वर्ल्ड कप कैसे जीत पाएंगे।

विज्ञापन

रवि शास्त्री ने उठाए सवाल 

कुछ इसी तरह की बात कमेंट्री बॉक्स में बैठे पूर्व कोच रवि शास्त्री और दिग्गज मोहम्मद कैफ ने कही। रवि शास्त्री ने कहा- वर्ल्ड कप जीतने के लिए फील्डिंग का लेवल बहुत हाई होनी चाहिए। हालांकि भारत ने चार-पांच साल में बहुत इम्प्रूव किया है, लेकिन आंकड़ों की बात करें तो भारत ने दूसरी टीम के मुकाबले ज्यादा छोड़े हैं। टीम इंडिया की तो जब नींद खुली तब तक 3 कैच ड्रॉप हो चुके थे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ