नई दिल्ली: भारत को टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल में गुरुवार को इंग्लैंड के खिलाफ शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। भारतीय ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 168 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड के ओपनर एलेक्स हेल्स और कप्तान जोस बटलर ने तूफान मचाते हुए 16 ओवर में ही 10 विकेट से जीत दिला दी। मैच के बाद भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने ऑस्ट्रेलिया में टीम इंडिया की शर्मनाक हार पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि इस हार के तुरंत बाद कुछ ‘रिटायरमेंट’ हो सकते हैं।
हार्दिक पांड्या को मिल सकती है कप्तानी
गावस्कर ने यह भी कहा कि हार्दिक पांड्या के खेल के सबसे छोटे प्रारूप में कप्तान के रूप में पदभार संभालने की संभावना है क्योंकि उन्होंने कप्तान के रूप में अपने पहले वर्ष में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का खिताब जीतकर खुद को एक लीडर के रूप में साबित किया था।
30 साल पार के खिलाड़ी ले सकते हैं संन्यास
गावस्कर ने स्टार स्पोर्ट्स पर मैच के बाद के शो में कहा- “कप्तान के रूप में अपने पहले असाइनमेंट पर इंडियन प्रीमियर लीग जीतने के बाद उन्होंने (BCCI) हार्दिक पांड्या को अगले कप्तान के रूप में चिह्नित किया होगा। हार्दिक पांड्या निश्चित रूप से भविष्य में टीम की कमान संभालेंगे। इसके साथ ही कुछ रिटायरमेंट भी होंगे।”
अभी पढ़ें – IND vs ENG: बटलर ने दौड़कर ले लिए 4 रन, शमी की खराब फील्डिंग पर भड़क गए रोहित शर्मा, देखें वीडियो
दिग्गज क्रिकेटर ने आगे अपनी बात पर जोर देकर कहा कि अधिकांश खिलाड़ी अपने 30 के दशक के मध्य में हैं और उन्हें यकीन नहीं है कि वे इस प्रारूप में कब तक खेलना जारी रखेंगे। उन्होंने कहा- “खिलाड़ी इस पर विचार कर रहे होंगे। 30 के दशक के मध्य में कई खिलाड़ी हैं जो भारतीय T20I टीम में अपनी स्थिति पर पुनर्विचार करेंगे।” क्रिकेट फैंस ने भी गावस्कर का पक्ष लिया। अगला टी 20 विश्व कप 2024 में खेला जाएगा और तब तक कई खिलाड़ी 40 के करीब होंगे। देखना होगा कि टीम इंडिया में अब किस तरह का बदलाव नजर आता है।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IND vs NZ: वेलिंगटन में रन बरसेंगे या गेंदबाज मचाएंगे कहर? जानें पिच का हाल
7 hrs ago2017 में बर्बाद हो सकता था रोहित शर्मा का करियर, पूर्व कोच ने किया खुलासा
8 hrs agoCSK ने फ्लेमिंग-हसी के बाद इन 4 और कोच को भी कहा अलविदा
9 hrs agoIND vs NZ: वेलिंगटन में टीम इंडिया के सामने दोहरी चुनौती
10 hrs agoमुंबई छोड़कर पंजाब में शामिल हो सकते हैं हार्दिक, अश्विन ने किया दावा
10 hrs agoCSK ने बैटिंग कोच माइकल हसी को कहा अलविदा, खत्म हुआ 19 साल का रिश्ता
11 hrs agoहारिस रऊफ पर लटकी तलवार, ICC लगा सकता है भारी जुर्माना
11 hrs agoशुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए शुरू की तैयारी
11 hrs agoपीएम मोदी के मुरीद हुए केविन पीटरसन, भारत को लेकर कही ये खास बात
12 hrs agoहार्दिक पांड्या का टीम इंडिया को मिल गया रिप्लेसमेंट
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines