IND vs BAN: अश्विन ने गेंद-बल्ले से बांग्लादेश को फोड़ा, कोहली की बराबरी की, खतरे में कुंबले-द्रविड़ का ये रिकॉर्ड

IND vs BAN R Ashwin equals Virat Kohli in Man of the Match in test format

IND vs BAN R Ashwin equals Virat Kohli in Man of the Match in test format

IND vs BAN: टीम इंडिया ने बांग्लादेश को टेस्ट में 2-0 से हरा दिया है। ढाका में खेले गए दूसरे वनडे में भारत के लिए स्टार ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन और श्रेयस अय्यर के बीच 71 रन की अटूट साझेदारी हुई। लिहाजा टीम इंडया ने 3 विकेट से मुकाबला अपने नाम किया। इस मैच में ‘मैन ऑफ द मैच’ अश्विन बने। उन्होंने 42 रन बनाने के साथ ही 6 विकेट लिए।

अश्विन ने की विराट कोहली की बराबरी

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैन ऑफ द मैच जीतने के मामले में टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन ने विराट कोहली की बरारबरी कर ली है। विराट कोहली ने यह अवार्ड 11 जी था, अब बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट गेंद और बल्ले से कमाल दिखाने वाले अश्विन ने यह अवॉर्ड जीतकर विराट कोहली की बराबरी की है, अश्विन को भी टेस्ट फॉर्मेट में यह अवॉर्ड 11 बार मिल गया है।

https://twitter.com/sachin_rt/status/1606890876378435586?s=20&t=tTvC_YBrh7Bbmhe5CAKyjA

सबसे ज्यादा मैन ऑफ द मैच सचिन के नाम

टीम इंडिया के लिए टेस्ट फॉर्मेट में सबसे ज्यादा मैन ऑफ द मैच जीतने का रिकॉर्ड महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के नाम है। उन्होंने कुल 14 बार ये कारनामा किया है।

और पढ़िए – IPL 2023: इन 3 भारतीय खिलाड़ियों पर बरसे करोड़ों रुपए…देखिए 10 सबसे महंगे प्लयेर

राहुल द्रविड़ और अनिल कुंबले भी लिस्ट में शामिल

दूसरे नंबर पर टीम इंडिया के मौजूदा कोच राहुल द्रविड़ हैं, जो 11 बार प्लेयर ऑफ द मैच बने हैं। पूर्व कप्तान अनिल कुंबले (10 बार) तीसरे स्थान पर हैं।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ