IND vs BAN: Siraj की घातक गेंद ने उड़ा दिया Mushfiqur Rahim का स्टंप...हैरान रह गया बैटर

IND vs BAN Mushfiqur Rahim bowled by Mohammed Siraj dangerous ball broke the stumps

IND vs BAN Mushfiqur Rahim bowled by Mohammed Siraj dangerous ball broke the stumps

IND vs BAN: भारत और बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे पहले वनडे में मोहम्मद सिराज ने एक कमाल की गेंद फेंकी। इस गेंद पर विकेटकीपर बल्लेबाज Mushfiqur Rahim बोल्ड हो गए। गेंद पड़कर अंदर आई और बल्ले से टकराने के बाद स्टंप उखाड़ती हुई ले गई। बोल्ड होने के बाद बल्लेबाज भी हैरान रह गया। उधर मोहम्मद सिराज और विराट कोहली ने इस विकेट का जबरदस्त जोश के साथ जश्न मनाया।

इस तरह आउट हुए मुश्फिकर रहीम

दरअसल, मोहम्मद सिराज ने गेंद को गुड लेंथ पर फेंका था, जिसे कट करके मुश्फिकर रहीम सिंगल रन लेना चाहते थे, लेकिन गेंद बल्ले से टकराई और सीधा विकेट पर जा लगी। ये पूरा वाकया 31वें ओवर की पहली गेंद पर हुआ। इस विकेट के गिरने के बाद भारत ने मैच में वापसी की।

बांग्लादेश को 40 रनों की दरकार

फिलहाल बांग्लादेश को 59 गेंद पर 40 रनों की जरूरत है। बांग्लादेश 9 विकेट गंवा चुकी है। अगर टीम इंडिया 1 विकेट और चटका देती है तो बांग्लादेश के खिलाफ इस सीरीज में 1-0 से बढ़त ले लेगी।

https://twitter.com/Chandu_Narayan/status/1599381951106158593?s=20&t=IO4Ehj4gLPHT1TW_Kv5f0g

और पढ़िए – Turning Point: केएल राहुल ने टपका दिया मेहदी हसन का कैच, यहीं से पलट गया मैच, देखें वीडियो

बांग्लादेश (प्लेइंग इलेवन)

लिटन दास (c), अनामुल हक, नजमुल हुसैन शंटो, शाकिब अल हसन, मुशफिकुर रहीम (w), महमूदुल्लाह, अफीफ हुसैन, मेहदी हसन मिराज, हसन महमूद, मुस्तफिजुर रहमान, इबादत हुसैन

भारत (प्लेइंग इलेवन)

रोहित शर्मा (C), शिखर धवन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (डब्ल्यू), वाशिंगटन सुंदर, शाहबाज़ अहमद, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, मोहम्मद सिराज।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ