---विज्ञापन---

IND vs AUS: लंच ब्रेक में खफा-खफा नजर आए विराट कोहली, राहुल द्रविड़ रह गए दंग, देखें वीडियो

नई दिल्ली: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच नागपुर में खेले जा रहे पहले टेस्ट में टीम इंडिया ने बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम को महज 177 रन पर पवेलियन भेज दिया। भारतीय गेंदबाजों की शानदार गेंदबाजी के आगे कंगारू बल्लेबाज पानी मांगने लगे। तू चल मैं आया…की तर्ज पर पूरी टीम 63.5 ओवर में ताश के पत्तों […]

नई दिल्ली: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच नागपुर में खेले जा रहे पहले टेस्ट में टीम इंडिया ने बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम को महज 177 रन पर पवेलियन भेज दिया। भारतीय गेंदबाजों की शानदार गेंदबाजी के आगे कंगारू बल्लेबाज पानी मांगने लगे। तू चल मैं आया…की तर्ज पर पूरी टीम 63.5 ओवर में ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। रवींद्र जडेजा ने शानदार गेंदबाजी करते 22 ओवर में 47 रन देकर 5 विकेट चटकाए। वहीं दूसरी ओर रविचंद्रन अश्विन ने 15.5 ओवर में 42 रन देकर 3 विकेट निकाले। मोहम्मद सिराज और मोहम्मद शमी ने एक-एक विकेट निकाला।

कैच छोड़कर चर्चा में आ गए कोहली

हालांकि पहले दिन विराट कोहली एक कैच छोड़कर चर्चा में आ गए। उन्होंने 15वें ओवर में स्लिप में स्टीव स्मिथ का कैच ड्रॉप कर दिया। जब टीम इंडिया लंच पर गई तो विराट कुछ खफा नजर आए। कोहली का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें नजर आ रहा है कि जब टीम इंडिया लंच पर आई तो सबसे पहले रोहित शर्मा आए, इसके बाद कोहली आए तो उन्होंने बॉलिंग कोच पारस म्हांब्रे से कुछ शिकायत की। कोहली उनसे कुछ कहते नजर आए। इसके बाद वे कोच राहुल द्रविड़ से भी चर्चा करते नजर आए। हालांकि द्रविड़ ने उन्हें बात कर आगे बढ़ा दिया।

---विज्ञापन---

और पढ़िए –IND vs AUS: Suryakumar Yadav ने मैच खेलते ही अपने नाम किया अनोखा रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बन गए पहले भारतीय

---विज्ञापन---

क्या हुई बात?

कोहली किस बात से खफा थे, इसका अंदाजा लगाना तो मुश्किल हो रहा है, लेकिन हो सकता है कि वे फील्डिंग या बॉलिंग को लेकर कुछ चर्चा कर रहे हों। फैंस इसका अपने हिसाब से अंदाजा लगा रहे हैं। ट्विटर पर ये वीडियो सामने आने के बाद एक यूजर ने कहा- विराट सबको बता रहे हैं कि मुझसे कैच ड्रॉप कैसे हुआ। बहरहाल, पहले दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया काफी मजबूत दिख रही है। भारतीय टीम ने 24 ओवर में एक विकेट खोकर 77 रन बना लिए हैं। केएल राहुल 71 गेंदों में 20 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान रोहित शर्मा 56 रन बनाकर नाबाद हैं। उन्होंने 9 चौके और एक छक्का जड़ा है। तीसरे नंबर पर रविचंद्रन अश्विन आए हैं। भारतीय टीम पहली पारी में 100 रनों से पीछे है। देखना होगा कि दूसरे दिन खेल में क्या मोड़ सामने आते हैं।

और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

First published on: Feb 09, 2023 04:56 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola