IND vs AUS: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में जश्न की तैयारी, आसमान में दिखेंगी आतिशबाजी, जानें कौन-कौन सुपरस्टार बिखेरेंगे रंग

IND vs AUS: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच फाइनल मुकाबले के दौरान जश्न की तैयारी हो रही है। जानें कैसा होगा समापन समारोह।

IND vs AUS Final Closing Ceremony Celebration Narendra Modi Stadium World Cup 2023

आईसीसी विश्व कप 2023 समापन समारोह।

IND vs AUS Closing Ceremony: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले फाइनल मुकाबले में जश्न मनाने की तैयारी हो रही है। फाइनल मुकाबले के दिन पूरा नरेंद्र मोदी स्टेडियम जगमगा उठेगा। इसको लेकर काफी खास तैयारी की जा रही है। पूरा अहमदाबाद पटाखों की आवाज से गूंज उठेगा। अगर भारत फाइनल मुकाबला जीतता है, तो जश्न की गूंज पूरी दुनिया में सुनाई देगी। पूरा देश जश्न मनाने की तैयारी कर चुका है, अब बस इंतजार है भारत की जीत का। फाइनल मुकाबले के दौरान नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में कई कलाकार रंग बिखेरने वाले हैं। चलिए बताते हैं फाइनल मुकाबले के दिन किस अंदाज में जश्न मनाया जाएगा।

विज्ञापन

ये सुपरस्टार कलाकार बिखेरेंगे रंग

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच फाइनल मुकाबला काफी रोमांचक होने वाला है। इस रोमांचक मुकाबले को यादगार बनाने के लिए आईसीसी की ओर से हर संभव कोशिश की जा रही है। आईसीसी ने फाइनल मुकाबले के दिन दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम नरेंद्र मोदी स्टेडियम में जश्न की खास तैयारी की है। इस मैदान पर रोमांचक मुकाबले के बीच कई कलाकार रंग बिखेरते नजर आएंगे। इन कलाकारों में प्रीतम, जोनिता गांधी, अमित मिश्रा, नकाश अजीज, तुषार जोशी कुछ हाई-प्रोफाइल हस्तियां हैं, जो विश्व कप समापन समारोह की शोभा बढ़ाएंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

4 पार्ट में होगा कार्यक्रम का आयोजन

फाइनल मुकाबले के दिन इस रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन दोपहर से ही शुरू हो जाएगा। इस कार्यक्रम को कुल 4 भागों में बांटा गया है। कार्यक्रम का पहला पार्ट मैच शुरू होने से पहले होगा। कार्यक्रम के दूसरे पार्ट का आयोजन पहली इनिंग के ड्रिंक ब्रेक के दौरान होगा। इसके अलावा तीसरा पार्ट एक पारी खत्म होने के बाद इनिंग ब्रेक के दौरान सेलिब्रेट किया जाएगा। वहीं, आखिरी पार्ट दूसरी पारी के ड्रिंक ब्रेक के दौरान सेलिब्रेट किया जाएगा। इन कलाकारों के सुरीली आवाज से पूरा स्टेडियम मंधमुक्त हो जाएगा और क्रिकेट के महापर्व के धुन में खो जाएगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ