IND vs AUS: चेन्नई में Virat Kohli ने किया लुंगी डांस, जमकर मटकाई कमर, देखें वीडियो

IND vs AUS 3rd ODI Virat Kohli Lungi Dance

IND vs AUS 3rd ODI Virat Kohli Lungi Dance

विज्ञापन

IND vs AUS: भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली क्रिकेट के अलावा आजकल डांस पर भी खास ध्यान दे रहे हैं। कोहली का डांस के प्रति प्रेम क्रिकेट मैदान पर भी देखने को मिल रहा है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज के आखिरी मैच में भी ऐसा ही लम्हा देखने को मिला जब वे गाने की धुन पर अपने आप को रोक ना सके और लुंगी डांस करने लगे।

विराट कोहली ने किया लुंगी डांस

दरअसल भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चेन्नई में सीरीज का आखिरी मैच खेला जा रहा है। इस मैच में टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने बल्लेबाजी का फैसला किया। वहीं ऑस्ट्रेलिया की पारी शुरू होने से पहले मैदान पर जहां एक तरफ भारतीय टीम के सभी खिलाड़ी वॉर्म अप कर रहे थे। वहीं कोहली ने इसके लिए एक अलग ही तरीका अपनाया।

विज्ञापन

कोहली बाउंड्री रोप के करीब खड़े थे जहां पर लाउड स्पीकर पर लुंगी डांस नाम का गाना बज रहा था। इस पर वे अचानक थिरकने लगे। कोहली नीचे झुके और रुमाल को लुंगी जैसी ऊपर किया वहीं बाद में जमकर कमर मटकाई। विराट को ये अंदाज देखकर हर किसी को मजा आ गया।

https://twitter.com/Brahman_Kuldip/status/1638454690378846209?s=20

विज्ञापन

 

‘नाटू नाटू पर भी किया था डांस’

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए पहले वनडे मैच में विराट कोहली बल्ले के साथ तो कुछ कमाल नहीं कर सके थे। लेकिन अपने डांस की वजह से वे मैच के दौरान चर्चा में बने रहे। इस मैच की पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी के दौरान उन्होंने नाटू-नाटू गाने पर डांस किया। फैंस को कोहली का डांस करना बहुत पसंद आया और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ