IND vs AUS: चौका कूटने गए थे Smith, पांड्या ने ऐसे दिया गच्चा और कर लिया शिकार, देखें
Edited By Bhoopendra Rai

Hardik dismissed Steven Smith
Edited By Bhoopendra Rai

Hardik dismissed Steven Smith
IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे सीरीज का तीसरे यानी फाइनल मैच में हार्दिक पांड्या ने बैक टू बैक विकेट झटक लिए हैं। उन्होंने ट्रेविस हेड के बाद उन्होंने स्टीव स्मिथ को शून्य पर चलता किया। टीम इंडिया ने 13 ओवर का खेल होने तक 77 रन देकर ऑस्ट्रेलिया के 2 विकेट निकाले हैं।
हार्दिक पांड्या टीम इंडिया के लिए 13वां ओवर डालने आए थे। इस ओवर की दूसरी गेंद उन्होंने ऑफ स्टंप पर गुड लेंथ एरिया में डाली थी, जिस पर बल्लेबाज ने चौका मारने के लिए तेजी से बल्ला आगे लाया, इसी दौरान गेंद बल्ले से ऐज लेकर सीधा विकेटकीपर केएल राहुल के दस्तानों में चली गई।
हार्दिक पांड्या ने स्टीव स्मिथ को वनडे में सबसे ज्यादा पांच बार आउट किया है। इसके अलावा उन्होंने मिचेल सेंटनर, जोस बटलर और उफुल थरंगा को 3-3 बार आउट किया है।
https://twitter.com/mipaltan/status/1638469361030791169?s=20
हार्दिक पांड्या की गेंद पर आउट होने के बाद स्टीव स्मिथ बेहद निराश दिए। उन्होंने 3 गेंदों का सामना किया और पांड्या का शिकार बने। ऑस्ट्रेलिया के लिए यह बड़ा झटका है, क्योंकि स्मिथ क्रीज पर रहते हुए मैच को टीम इंडिया से दूर ले जा सकते थे। फिलहाल कंगारू टीम के लिए मिचेल मार्श 43 जबकि डेविड वार्नर 3 रन बनाकर नाबाद हैं।
भारतीय टीम और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक 145 वनडे मैच खेले गए हैं। इनमें से टीम इंडिया ने 54 मुकाबला जीते, जबकि कंगारू टीम ने 81 बार जीत दर्ज की है, जबकि 10 मैच का कोई परिणाम नहीं निकला है। भारतीय सरजमीं पर इन दोनों टीमों ने अब तक 66 मैच खेले हैं, जिनमें से भारत ने 30 जबकि ऑस्ट्रेलिया ने 31 मुकाबलों में विजय हासिल की। 5 मुकाबले बेनतीजा रहे।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही यह वनडे सीरीज अब तक 1-1 से बराबरी पर है। आज तीसरा और निर्णायक मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। जो भी इस मुकाबले को जीते, सीरीज उसके नाम होगी।
ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन- डेविड वार्नर, ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श, स्टीवन स्मिथ (सी), मारनस लेबुस्चगने, एलेक्स केरी (डब्ल्यू), मार्कस स्टोइनिस, एश्टन एगर, सीन एबॉट, मिशेल स्टार्क, एडम ज़म्पा
‘भारत की प्लेइंग इलेवन– रोहित शर्मा (c), शुभमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल (w), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: