IND vs AUS 3rd odi: चेन्नई में कोहली के पास धोनी का रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका....बस बनाने होंगे इतने रन
Edited By Bhoopendra Rai

IND vs AUS 3rd odi Chepauk Stadium most runs Virat Kohli Overtake MS Dhoni
Edited By Bhoopendra Rai

IND vs AUS 3rd odi Chepauk Stadium most runs Virat Kohli Overtake MS Dhoni
IND vs AUS 3rd odi: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला चेन्नई के चेपक स्टेडियम में होना है। 22 मार्च को होने वाले इस मैच में दोनों टीमें जीत दर्ज करके सीरीज पर कब्जा जमाना चाहेंगे। इस मुकाबले में टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी और पूर्व कप्तान विराट कोहली के पास बड़ा रिकॉर्ड बनाने का सुनहरा मौका है। वह इस ग्राउंड पर सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ सकते हैं।
चेन्नई के चेपक स्टेडियम में महेंद्र सिंह धोनी ने 6 वनडे मैचों में 401 रन बनाए हैं। इस मैदान पर धोनी का सर्वाधिक स्कोर 139 रन नाबाद है। धोनी का इस ग्राउंड पर 100 से ज्यादा का औसत है। उन्होंने यहां 101 से भी ज्यादा के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। यहां धोनी ने 2 शतक और 1 अर्धशतक है।
विराट कोहली ने चेन्नई के चेपक स्टेडियम में अभी तक 7 मैचों में 283 रन बना हैं। विराट ने यहां सर्वाधिक स्कोर 138 रन का बनाया है। विराट का औसत 40 से कुछ ज्यादा का है, जबकि स्ट्राइक रेट 87 से ऊपर है। अगर विराट तीसरे वनडे में 118 रन बना लेते हैं तो इन मैदान पर सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में एमएस धोनी को पीछे छोड़ देंगे।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज का पहला मैच टीम इंडिया ने 5 विकेट से जीता था, जबकि दूसरे मैच में कंगारू टीम में शानदार वापसी की और एक तरफा अंदाज में टीम इंडिया को 10 विकेट से मात दी। अब फाइनल मैच 22 मार्च को खेला जाना है, जिसका इंतराज क्रिकेट फैंस बेसब्री से कर रहे हैं।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: