IND vs AUS 2nd Test : रवींद्र जडेजा ने झटके 10 विकेट, भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से दी मात, सीरीज में 2-0 से आगे
Edited By Siddharth Sharma

IND vs AUS 2nd Test Day 2 Live
Edited By Siddharth Sharma

IND vs AUS 2nd Test Day 2 Live
IND vs AUS 2nd Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दिल्ली में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और 6 विकेट से विशाल जीत हासिल कर ली।इस मैच में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को दूसरी पारी में 130 रनों पर ही ऑलआउट कर दिया और उसे जीत के लिए 131 रनों का लक्ष्य मिला जिसको भारत ने 27 ओवर में ही हासिल कर लिया। भारत की तरफ से मैच के हीरो रवींद्र जडेजा रहे जिन्होंने दोनों पारियां मिलाकर कुल 10 विकेट झटके और कंगारुओं की हालत खराब कर दी।
और पढ़िए – पड़कर Lyon का स्टंप उखाड़ ले गई जडेजा की गेंद, हिलने तक का मौका नहीं मिला, देखें
ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): डेविड वार्नर, उस्मान ख्वाजा, मारनस लाबुस्चगने, स्टीवन स्मिथ, ट्रैविस हेड, पीटर हैंड्सकॉम्ब, एलेक्स केरी (डब्ल्यू), पैट कमिंस (सी), टॉड मर्फी, नाथन लियोन, मैथ्यू कुह्नमैन
भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (c), केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, श्रीकर भरत (w), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट मैच 1947 में खेला गया था। इसके बाद से दोनों टीमों के बीच 27 टेस्ट सीरीज खेली गई है जिसमें से भारत ने 10 जीती हैं वहीं ऑस्ट्रेलिया के नाम 12 सीरीज है। इसके अलावा दोनों के बीच 103 टेस्ट मैच खेले गए हैं जिसमें से भारत ने 31 जीते हैं वहीं ऑस्ट्रेलिया ने 43 मैच जीते हैं। इसके अलावा 28 मैच ड्रॉ रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया ने भारत में कुल 14 टेस्ट सीरीज खेली है जिसमें से 8 भारत ने जीती हैं वहीं 4 कंगारुओं के नाम गई है। इसके अलावा 2 सीरीज ड्रॉ रही है।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 4 मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स पर देख सकते हैं, साथ ही डीडी स्पोर्ट्स पर फ्री में मैच का लुत्फ उठा सकते हैं।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 4 मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप डिज्नी हॉटस्टार एप पर देख सकते हैं।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: