IND vs AUS 1st Test, Day 1 Live: पहले दिन का खेल समाप्त, भारत का स्कोर 77/1
Edited By Siddharth Sharma

IND vs AUS 1st Test, Day 3 Live updates
Edited By Siddharth Sharma

IND vs AUS 1st Test, Day 3 Live updates
IND vs AUS 1st Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाने वाली चार मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच आज से नागपुर में खेला जा रहा है। इस मैच में टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने बल्लेबाजी का फैसला किया। वहीं रविंद्र जडेजा और अश्विन के कहर के चलते वे 177 रनों पर ही ऑलआउट हो गए। ये सीरीज दोनों ही टीमों के लिए जीतना बेहद ही जरूरी है। इसे जीतकर जहां एक तरफ भारत वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह पक्की करना चाहेगी वहीं ऑस्ट्रेलिया 2004 के बाद पहली बार भारत में सीरीज जीतना चाहेगी।
और पढ़िए – khawaja के विकेट की खुशी सिराज से ज्यादा रोहित-राहुल को हुई, दिल जीत लेगा रिएक्शन, देखें VIDEO
भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (c), केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रीकर भरत (w), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज
ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): डेविड वॉर्नर, उस्मान ख्वाजा, मारनस लाबुस्चगने, स्टीवन स्मिथ, मैट रेनशॉ, पीटर हैंड्सकॉम्ब, एलेक्स केरी (डब्ल्यू), पैट कमिंस (सी), नाथन लियोन, टॉड मर्फी, स्कॉट बोलैंड
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट मैच 1947 में खेला गया था। इसके बाद से दोनों टीमों के बीच 27 टेस्ट सीरीज खेली गई है जिसमें से भारत ने 10 जीती हैं वहीं ऑस्ट्रेलिया के नाम 12 सीरीज है। इसके अलावा दोनों के बीच 102 टेस्ट मैच खेले गए हैं जिसमें से भारत ने 30 जीते हैं वहीं ऑस्ट्रेलिया ने 43 मैच जीते हैं। इसके अलावा 28 मैच ड्रॉ रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया ने भारत में कुल 14 टेस्ट सीरीज खेली है जिसमें से 8 भारत ने जीती हैं वहीं 4 कंगारुओं के नाम गई है। इसके अलावा 2 सीरीज ड्रॉ रही है।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 4 मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स पर देख सकते हैं, साथ ही डीडी स्पोर्ट्स पर फ्री में मैच का लुत्फ उठा सकते हैं।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 4 मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप डिज्नी हॉटस्टार एप पर देख सकते हैं।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: