Mohammed Shami: मोहम्मद शमी जब बल्लेबाजी करने आए तो कंगारू गेंदबाजों को लगा कि उन्हें जल्दी आउट कर लिया जाएगा। लेकिन शमी कुछ और ही इरादे लेकर मैदान में उतरे थे। जिन todd murphy के आगे बड़े-बड़े भारतीय बल्लेबाज परेशान हो गए। शमी ने उन्हीं को टारगेट किया और दो गेंदों में दो छक्के लगा दिए।

शमी ने लगाया शानदार छक्का

मोहम्मद शमी ने पहले घुटना टेक कर todd murphy को शानदार छक्का लगाया। लेकिन इसके बाद मर्फी ने नई रणनीति अपनाई और गेंद को ऑफ स्टंप से बाहर रखा, जिसे मोहम्मद शमी ने फिर पढ़ लिया। इस बार शमी ने बल्ले का मुंह खोलते हुए सीधा बाउंड्री की तरफ गगनचुंबी छक्का दे मारा। जिसे देखकर मर्फी भी हैरान रह गए। क्योंकि उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि शमी से कैसे पार पाया जाए।

https://twitter.com/KeshavG00560522/status/1624277677581508608?s=20&t=KGqEE9wA2TchACXttKW69w

शमी ने बनाए 37 रन

मोहम्मद शमी जब बल्लेबाजी करने आए तो उन्होंने आते ही हमला बोला। शमी ने 47 गेंदों में शानदार 37 रनों की पारी खेली। शमी ने 3 जबरदस्त छक्के और 2 शानदार चौके लगाए। जिससे टीम इंडिया 400 रनों का स्कोर पूरा करने में सफल हुई। ऐसे में भारत ने ऑस्ट्रेलिया पर 223 रनों की लीड बना ली है।

https://twitter.com/BCCI/status/1624276356606615552?s=20&t=Jyjplb7PytXM_N23VlsZAQ

भारत (प्लेइंग इलेवन):

रोहित शर्मा (c), केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रीकर भरत (w), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज

ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन):

डेविड वॉर्नर, उस्मान ख्वाजा, मारनस लाबुस्चगने, स्टीवन स्मिथ, मैट रेनशॉ, पीटर हैंड्सकॉम्ब, एलेक्स केरी (डब्ल्यू), पैट कमिंस (सी), नाथन लियोन, टॉड मर्फी, स्कॉट बोलैंड

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ