---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

जब मैदान पर धोनी को आया गुस्सा तो डर गए थे कुलदीप यादव, 5 साल पुराना Video Viral

Kuldeep Yadav Talk Show Video Viral: ICC क्रिकेट वर्ल्ड कप की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। वहीं खेल का रोमांच शुरू होने से पहले हम आपको बता रहे हैं, भारतीय खिलाड़ियों से जुड़े कुछ रोचक किस्से, जिसमें से एक का वीडियो काफी वायरल हो रहा है और किस्सा 5 साल पुराना है। यह किस्सा […]

---विज्ञापन---

Kuldeep Yadav Talk Show Video Viral: ICC क्रिकेट वर्ल्ड कप की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। वहीं खेल का रोमांच शुरू होने से पहले हम आपको बता रहे हैं, भारतीय खिलाड़ियों से जुड़े कुछ रोचक किस्से, जिसमें से एक का वीडियो काफी वायरल हो रहा है और किस्सा 5 साल पुराना है। यह किस्सा ‘कैप्टन कूल’ धोनी से जुड़ा है, जिनके बारे में मशहूर है कि उन्हें गुस्सा नहीं आता, लेकिन फील्ड में खेलते समय धोनी एक बार काफी भड़क गए थे। उनका गुस्सा देखकर कुलदीप यादव इतना डर गए थे कि उन्होंने सॉरी तक फील किया था। आइए जानते हैं कि तब क्या हुआ था…

यह भी पढ़ें: World Cup 2023: कहां Live देख सकेंगे वर्ल्ड कप के वार्म-अप मैच? देखें स्ट्रीमिंग डिटेल्स

<>

कुलदीप ने कुछ इस तरह सुनाया किस्सा

एक टॉक शो का हिस्सा बने कुलदीप यादव ने किस्सा सुनाते हुए बताया कि 2017 में इंदौर में श्रीलंका के साथ टी-20 मैच चल रहा था। वह बॉलिंग कर रहे थे और कुशल परेरा बैटिंग करने आए थे, जिन्होंने कवर के ऊपर से चौका मारा। यह देखकर धोनी बोले कि फील्डिंग चेंज करो। कुलदीप ने धोनी का सुझाव अनसुना किया। इसके बाद फिर परेरा ने रिवर्स स्वीप करते हुए चौका मार दिया। यह देखकर धोनी तमतमा गए। वे आए और कहने लगे कि मैं पागल हूं, जो 300 मैच खेल चुका हूं। तुम्हे कहा है कि यहां गेंद डालो, लेकिन मेरी बात नहीं सुन रहे।

यह भी पढ़ें: World Cup 2023: 4 दिन चलेंगे वार्मअप मैच, यहां देखें Team India समेत सभी 10 टीमों का शेड्यूल

---विज्ञापन---

गुस्सा देख डर गया था, माफी भी मांगी

कुलदीप ने कहा कि उस समय धोनी की टोन सुनकर वह सहम गए थे। उन्होंने तुरंत फील्डिंग बदली। इसके कुछ देर बाद विकेट मिली। 4 ओवर में 52 रन देकर 3 विकेट चटके थे। श्रीलंका को 88 रन से हरा या था। कैप्टन रोहित शर्मा ने 118 रन बनाए थे। उन्हें मैन ऑफ द मैच मिला था, लेकिन धोनी के गुस्सा करने से काफी डर गया था। मैच के बाद होटल जाते समय धोनी से मिला और माफी भी मांगी। उनसे इस तरह गुस्सा करने का कारण पूछा तो धोनी ने जवाब दिया कि 20 साल पहले जब रणजी खेलता था तो इस तरह गुस्सा आता है। नेशनल लेवल पर खेलते हुए मुश्किल से 2-3 बार गुस्सा आया है, भूल जाओ।

First published on: Sep 29, 2023 01:35 PM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं एमफिल कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हूं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हूं। चीफ सब एडिटर की भूमिका निभाते हुए यहां की कोर टीम का हिस्सा हूं। नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम, फीचर आदि टॉपिक कवर करती हूं। घूमने, खाने और शॉपिंग की शौकीन खुशबू को नए ट्रेंड, नई जगह और ऐडवेंचर की तलाश रहती है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola