---विज्ञापन---

मोईन अली के साथ क्रिकेट खेलेगा पाकिस्तान का ये गेंदबाज

नई दिल्ली: इंग्लैंड के काउंटी क्रिकेट में हिस्सा लेने दुनियाभर के कई खिलाड़ी पहुंचते हैं। पिछले साल भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा और पाकिस्तानी विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान एक ही टीम ससेक्स से खेलते नजर आए थे। अब पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हसन अली वार्विकशायर क्रिकेट क्लब के लिए खेलते नजर आएंगे। क्लब ने मंगलवार को घोषणा […]

नई दिल्ली: इंग्लैंड के काउंटी क्रिकेट में हिस्सा लेने दुनियाभर के कई खिलाड़ी पहुंचते हैं। पिछले साल भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा और पाकिस्तानी विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान एक ही टीम ससेक्स से खेलते नजर आए थे। अब पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हसन अली वार्विकशायर क्रिकेट क्लब के लिए खेलते नजर आएंगे। क्लब ने मंगलवार को घोषणा की कि पाकिस्तानी तेज गेंदबाज हसन अली आगामी काउंटी चैम्पियनशिप 2023 के लिए टीम में शामिल होंगे। ट्विटर के जरिए क्लब ने कहा कि अनुभवी तेज गेंदबाज 1 अप्रैल को उनके साथ जुड़ेंगे।

क्लब ने ट्वीट कर दी जानकारी

क्रिकेट क्लब ने ट्वीट कर कहा- “कुछ अच्छी खबर चाहते हैं? हसन अली शनिवार को आ रहे हैं!” जवाब में हसन अली ने भी अपना एक्साइटमेंट शेयर किया। हसन नॉकआउट सहित टी20 ब्लास्ट और जुलाई के अंत तक काउंटी चैंपियनशिप मैच खेलेंगे। पिछले साल नवंबर में वार्विकशायर ने चैंपियनशिप के पहले चार महीनों के लिए पेसर को साइन किया था।

---विज्ञापन---

उन्होंने 2022 काउंटी चैम्पियनशिप के शुरुआती चरणों में लंकाशायर का प्रतिनिधित्व किया। यहां हसन अली ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 25 विकेट चटकाए। जिसमें दो बार पांच विकेट शामिल थे। हसन ने 22 टेस्ट, 60 एकदिवसीय और 50 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व किया है।

---विज्ञापन---

नेशनल टीम के लिए रहेंगे उपलब्ध

वह काउंटी सेशन के दौरान राष्ट्रीय टीम के लिए उपलब्ध रहेंगे। अगर उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ पाकिस्तान की सीमित ओवरों की टीम या जुलाई में श्रीलंका के खिलाफ आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप में चुना जाता है, तो वह टीम में शामिल होने के लिए वापस आएंगे। हसन ने अपना आखिरी टेस्ट जनवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। इसके बाद वह पीएसएल में इस्लामाबाद यूनाइटेड के लिए खेलते नजर आए। वार्विकशायर क्रिकेट में मोईन अली और क्रिस वोक्स जैसे स्टार खिलाड़ी शामिल हैं। उनके कप्तान ऑलराउंडर विल रोड्स हैं। टी-20 ब्लास्ट में मोईन अली वारविकशायर की कप्तानी करेंगे।

First published on: Mar 28, 2023 08:46 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola