GT vs DC: हारते-हारते जीती दिल्ली कैपिटल्स, ईशांत शर्मा की ये गेंद कभी नहीं भूल पाएंगे डेविड वॉर्नर

IPL 2023 GT vs DC Ishant Sharma

IPL 2023 GT vs DC Ishant Sharma

नई दिल्ली: क्रिकेट में कब क्या हो जाए कहा नहीं जा सकता। कभी बाजी इस ओर पलटती है तो कभी दूसरी ओर करवट बदल लेती है। मंगलवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच हुए मुकाबले में इसकी एक बानगी देखने को मिली। दिल्ली कैपिटल्स की टीम हारते-हारते इस मुकाबले को जीत गई। कैपिटल्स की जीत में अनुभवी गेंदबाज ईशांत शर्मा का बड़ा योगदान रहा। उन्होंने आखिरी ओवर में शानदार गेंदबाजी कर न सिर्फ टीम की वापसी कराई बल्कि शानदार जीत दिलाकर प्लेऑफ की उम्मीदों को भी जिंदा कर दिया।

विज्ञापन

राहुल तेवतिया ने बदल दिया था मैच का रुख 

दरअसल, 19वें ओवर में राहुल तेवतिया ने तीन गेंदों में तीन छक्के ठोक मैच का रुख बदल दिया था। एनरिक नॉर्ख्या के इस ओवर में कुल 21 रन आए थे और बाजी बिलकुल पलट चुकी थी। लगने लगा कि कैपिटल्स के हाथ से एक और मुकाबला निकल जाएगा। अब बारी लास्ट ओवर की थी, जिसमें ईशांत को सिर्फ 11 रन बचाने थे। ईशांत ने पहली गेंद डाली तो हार्दिक पांड्या ने बड़ा शॉट लगाया, हालांकि वे नो फील्डर जोन में गेंद जाने के बाद कैच से बच गए। पांड्या को इस गेंद पर दो रन मिले। दूसरी गेंद ईशांत ने यॉर्कर डाली, जिस पर पांड्या सिर्फ एक रन ले सके। ईशांत ने राहुल तेवतिया को तीसरी गेंद ऑफ साइड की लेंथ पर यॉर्कर डाल दी, जिस पर तेवतिया बल्ला भी नहीं लगा सके। हालांकि वाइड के लिए उनका रिव्यू भी खराब चला गया। अब बारी थी उस बॉल की जिसे वॉर्नर शायद कभी नहीं भूल पाएंगे।

विज्ञापन

ईशांत शर्मा की ये गेंद नहीं भूल पाएंगे डेविड वॉर्नर 

ईशांत ने तूफान मचा रहे तेवतिया को 119 kph की स्लोअर लेंथ बॉल डाली, जिस पर जैसे ही बल्लेबाज ने बड़ा शॉट लगाया, वे चूके और रिले रोसो ने सर्कल के अंदर आसान कैच पकड़कर बाजी पलट दी। इसके बाद राशिद खान ने आते ही बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन वे चूके और रोसो की शानदार फील्डिंग की बदौलत उन्हें सिर्फ 2 रन ही मिल सके। ईशांत ने आखिरी गेंद 142 की रफ्तार से डाली, जिस पर राशिद सिर्फ एक रन ले सके और आखिरकार दिल्ली कैपिटल्स ने 5 रन से ये मुकाबला जीत लिया। यूं तो ईशांत शर्मा ने पूरे मैच में शानदार गेंदबाजी की, लेकिन लास्ट ओवर की चौथी गेंद सबसे यादगार रहेगी। ईशांत ने 4 ओवर में 23 रन देकर 2 विकेट चटकाए। आखिरी ओवर में उन्होंने सिर्फ 6 रन दिए। अनुभवी गेंदबाज ईशांत की धमाकेदार गेंदबाजी को देख कप्तान डेविड वॉर्नर खुशी से झूम उठे। उन्होंने मैच खत्म होने के बाद गेंदबाज को गले लगा लिया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ