बड़ी खबर: इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से लिया संन्यास, 17 छक्के ठोक बनाया था विश्व रिकॉर्ड

Eoin Morgan retires from all cricket formats

Eoin Morgan retires from all cricket formats

Eoin Morgan: इंग्लैंड टीम के पूर्व कप्तान Eoin Morgan ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है। उन्होंने सोमवार को क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से रिटायरमेंट लेने का ऐलान किया है। मॉर्गन 28 जून 2022 को इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह चुके थे।

विज्ञापन

2022 में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहने वाला ये दिग्गज कप्तान दुनिया भर में टी20- लीग्स खेल रहे था, लेकिन अब उन्होंने क्रिकेट पर पूरी तरह विराम लगा दिया है। Eoin Morgan के नाम वनडे की एक पारी में 17 छक्के लगाने का रिकॉर्ड है। उन्होंने 2019 के वनडे विश्वकप में अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए एख मैच में 17 छक्के लगाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया था।

विज्ञापन

https://twitter.com/Eoin16/status/1625057182449278976?s=20&t=1VmHk8I-H0tgAfn5B_yeJA

विज्ञापन

मोर्गन की कप्तानी में टीम बनी वनडे चैंपियन

मोर्गन को साल 2014 में इंग्लैंड क्रिकेट टीम का कप्तान बनाया गया था। मोर्गन की कप्तानी इंग्लैंड ने साल 2016 टी20 वर्ल्ड कप में उप-विजेता रही थी। फिर 2019 में इंग्लैंड वनडे की चैंपियन बनी। इतना ही नहीं जब वह कप्तान थे तब इंग्लैंड चैंपियंस ट्राफी 2017 और फिर टी20 वर्ल्ड कप 2021 के सेमीफाइनल तक पहुंची थी।

विज्ञापन

https://twitter.com/englandcricket/status/1625061368339505152?s=20&t=hYE2eEpnCuNnwaC1enADmA

बतौर कप्तान मोर्गन का क्रिकेट करियर

मोर्गन ने बतौर कप्तान वनडे की 115 पारियों में 9 शतक और 29 अर्धशतक लगाकर कुल 4403 रन बनाए। वह 72 टी20 इंटरनेशनल मैचों में कप्तानी कर चुके हैं, जिनमें से टीम को 44 में जीत और 47 मैचों में हार मिली।

विज्ञापन

इयोन मोर्गन छोटे फॉर्मेट के खिलाड़ी रहे

इयोन मोर्गन (Eoin Morgan) ने आयरलैंड की टीम के लिए खेलते हुए अफने इंटरनेशनल करियर की शुरूआत की थी। इसके बाद उन्होंने इंग्लैंड क्रिकेट के लिए डेब्यू किया। मोर्गन हमेशा से छोटे फॉर्मेट के खिलाड़ी रहे, यही वजह है कि उन्होंने महज 16 टेस्ट ही खेले हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ