ENG vs NZ: Anderson की गेंद नहीं झेल पाए Nicholls, फील्डर के कैच पर हार बैठेंगे दिल, देखें VIDEO
Edited By Arpit Pandey

env vs nz james anderson you beauty henry nicholls dismissed
Edited By Arpit Pandey

env vs nz james anderson you beauty henry nicholls dismissed
ENG vs NZ: पहले टेस्ट में इंग्लैंड के टारगेट का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड को शुरुआती झटके लगे हैं। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन शानदार लय में नजर आ रहे हैं। उनकी आग उगलती गेंदों पर कीवी बल्लेबाज पूरी तरह से बंधे हुए नजर आए। एंडरसन कीवी बल्लेबाज हेनरी निकोल्स को कैच आउट कराया।
जेम्स एंडरसन शानदार लय में नजर आ रहे हैं। अब तक उन्होंने दो कीवी बल्लेबाजों का आउट किया है। विलियमसन के आउट होने के बाद हेनरी निकोल्स क्रीच पर आए, लेकिन वह ज्यादा देर तक एंडरसन के सामने टिक नहीं पाए। Anderson की शॉट् डिलीवरी को निकोल्स झेल नहीं पाए और गेंद उनके बल्ले का किनारा लेते हुए सीधी स्लिप में फील्डिंग कर रहे जेक क्रॉली शानदार कैच पकड़ा।
James Anderson you beauty 😍#ENGvNZ #NZvsENG pic.twitter.com/j7YFGzXvX5
— Abdullah Neaz (@cric___guy) February 16, 2023
जेम्स एंडरसन के आगे विलिमयसन भी नहीं चली और वह भी उनकी गेंद पर पूरी तरह से गच्चा खा गए, विलियमसन एंडरसन की गेंद पर LBW हो गए। James Anderson ने अब तक 7 ओवर में 10 रन दिए हैं, जबकि 4 ओवर मेडन डाले हैं और दो विकेट चटकाए हैं। फिलहाल कीवी टीम ने 37 रनों पर 3 विकेट गवां दिए हैं।
वहीं पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 9 विकेट के नुकसान पर 325 रनों का टारगेट सेट किया। इंग्लैंड की तरफ से Duckett और Harry Brook ने शानदार पारियां खेली। Duckett ने 84 और Brook 89 रन बनाए। जिससे इंग्लैंड एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच गई।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: