PAK vs ENG: डगआउट में ही उछल पड़े सैम कुरेन, मोईन अली की खुशी का ठिकाना नहीं...देखें
Edited By Bhoopendra Rai

England became World Cup 2022 winner victory celebration
Edited By Bhoopendra Rai

England became World Cup 2022 winner victory celebration
T20 world cup final 2022: टी20 वर्ल्ड कप 2022 में इंग्लैंड ने कमाल कर दिया है। इंग्लैंड पाकिस्तान को हराकर दूसरी बार चैंपियन बनी है। मेलबर्न में खेले गए फाइनल मुकाबले में पहले खेलते हुए पाकिस्तान ने 20 ओवर के बाद 8 विकेट के नुकसान पर 137 रन बनाए थे, जवाब में इंग्लैंड ने 5 विकेट खोकर 6 विकेट से खिताब अपने नाम कर लिया है।
दूसरी बार विश्व विजेता बनते ही टीम के कप्तान जोस बटलर दौड़कर स्टेडियम पहुंचे और स्टंप उखाड़ लिए। वहीं बेन स्टोक्स ने पिच पर खुशी से झूमते हुए बल्ला फेंका, जबकि सैम कुरेन ने डगआउट में ही उछल पड़े। मोईन अली के चहरे पर भी जीत की खुशी साफ झलकती नजर आई। इसके बाद सभी मैदान पर दौड़े और एक दूसरे को गले से लगा लिया।
इंग्लैंड के लिए बेन स्टोक्स ने 47 गेंद में 52 रनों की मैच विनिंग नाबाद पारी खेली। उन्होंने 1 छक्का और 5 चौके भी जड़े। जब एक तरफ से इंग्लैंड के विकेट गिर रहे थे, तब वह दूसरी तरफ टिके रहे और टीम को जीत दिलाई। इंग्लैंड के लिए सैम कुरेन ने 4 ओवर में 12 रन देकर 3 विकेट लिए। वह इस मैच में सबसे शानदार गेंदबाजी करने वाले गेंदबाज बने।
Congratulations 🎉#T20WorldCupFinal #PAKvENG #England pic.twitter.com/i26eG0F46I
— Masum Reza (@masumreza95) November 13, 2022
बाबर आजम (c), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), मोहम्मद हारिस, शान मसूद, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, हारिस रऊफ, शाहीन अफरीदी
जोस बटलर (विकेटकीपर/कप्तान), एलेक्स हेल्स, फिलिप सॉल्ट, बेन स्टोक्स, हैरी ब्रूक, लियाम लिविंगस्टोन, मोईन अली, सैम कुरेन, क्रिस वोक्स, क्रिस जॉर्डन, आदिल राशिद
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: