Arpit Pandey
Read More
CSK Vs MI: चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई की शुरुआत अच्छी नहीं रही। एमआई के लगातार अतंराल से विकेट गिरते जा रहे हैं। सूर्यकुमार यादव आज शुरुआत में अच्छी लय में बैटिंग करते हुए नजर आ रहे थे, लेकिन आखिर में वह रविंद्र जडेजा के जाल में फंस गए।
सूर्यकुमार यादव मुंबई इंडियंस के स्कोर को आराम-आराम से बढ़ा रहे थे, लेकिन तभी कप्तान धोनी ने रविंद्र जडेजा को मोर्चे पर लगाया। धोनी का यह फैसला सही साबित हुए और रविंद्र जडेजा ने सूर्या को क्लीन बोल्ड कर दिया। जडेजा की गेंद पर सूर्या कट शॉट् खेलना चाहते थे, लेकिन वह गेंद की लाइन मिस कर गए और क्लीन बोल्ड हो गए।
Sky-falls prey ☝️ to Jadeja's brilliance 🤯#CSKvMI #IPLonJioCinema #TATAIPL #IPL2023 #Yellove #WhistlePodu | @ChennaiIPL @imjadeja pic.twitter.com/rfsELVfeHE
— JioCinema (@JioCinema) May 6, 2023
रोहित शर्मा के आउट होने के बाद सूर्यकुमार यादव आज बल्लेबाजी करने उतरे पहले तो उन्होंने संभलकर बल्लेबाजी की। लेकिन बाद में सूर्यकुमार यादव ने कुछ अच्छे शॉ्टस भी लगाए। सूर्या ने आज के मैच में 22 गेंदों में 26 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 3 शानदार चौके भी लगाए।
रुतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉनवे, अजिंक्य रहाणे, मोइन अली, शिवम दूबे, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (c & wk), दीपक चाहर, मथीशा पथिराना, तुषार देशपांडे, महेश तीक्षणा
रोहित शर्मा (c), ईशान किशन (wk), कैमरन ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, ट्रिस्टन स्टब्स, टिम डेविड, नेहल वढेरा, जोफ्रा आर्चर, पीयूष चावला, आकाश मधवाल, अरशद खान
न्यूज 24 पर पढ़ें क्रिकेट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।