खतरनाक बाउंसर नहीं झेल पाया ऑस्ट्रेलिया का यह दिग्गज बल्लेबाज, गेंद लगते ही छूटा बल्ला, हो गया बुरा हाल, देखें VIDEO
Edited By Arpit Pandey

aaron finch injured fast bouncer ben dwarshuis
Edited By Arpit Pandey

aaron finch injured fast bouncer ben dwarshuis
Cricket Video: गेंदबाज अक्सर बल्लेबाज को आउट करने के लिए बाउंसर का इस्तेमाल करता है, क्योंकि बाउंसर गेंदबाज का बड़ा हथियार होता है, ऑस्ट्रेलिया की घरेलू क्रिकेट लीग बिग बैश लीग में बाउंसरों का जमकर इस्तेमाल हो रहा है। मेलबर्न रेनेगेड्स और सिडनी सिक्सर्स के बीच खेले गए मैच में एक दिग्गज बल्लेबाज बाउंसर नहीं झेल पाया और चोटिल हो गया।
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान और धाकड़ बल्लेबाज एरॉन फिंच बिग बैश लीग में एक बाउंसर पर चोटिल हो गए। मेलबर्न रेनेगेड्स की तरफ से फिंच खेल रहे थे, तभी विरोधी टीम सिडनी सिक्सर्स के तेज गेंदबाज बेन ड्वारशुइस की एक तेज बाउंसर सीधे फिंच के हाथ पर लगी, गेंद इतनी तेज थी कि फिंच का बल्ला हाथ से छूट गया।\
Bad day to be a finger 🙈#BBL12 pic.twitter.com/ShgSOV2NPP
— KFC Big Bash League (@BBL) December 28, 2022
ड्वारशुइस की गेंद इतनी तेज थी कि फिंच ने बल्ला अपने सिर की तरफ लिया तो गेंद सीधे उनकी ऊंगली पर लगी, जिससे फिंच दर्द से कराह उठे, इसके बाद वह कुछ देर तक ऐसे ही बैठे रहे। जिससे कुछ देर के लिए लगा कि फिंच को चोट ज्यादा लग गई है, हालांकि कुछ देर बाद वह खड़े हुए और फिर से बैटिंग शुरू कर दी। बाद में फिंच ने 35 गेंदों में 36 रन की पारी खेली, लेकिन उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा।
बता दें कि सिडनी सिक्सर्स और मेलबर्न रेनेगेड्स के बीच खेले गए मैच में सिडनी सिक्सर्स ने जीत हासिल की। सिडनी की टीम ने 20 ओवर में 149 रन का स्कोर बनाया था, लेकिन मेलबर्न की टीम 19 ओवर में 115 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: