'क्रोनिक किडनी' जैसी खतरनाक बीमारी से पीड़ित हैं ग्रीन, 5वें स्टेज में पेशेंट के पास बचते हैं केवल 2 विकल्प

Cameron Green Suffering from Chronic Kidney Disease: ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन क्रोनिक किडनी जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं। यह रोग उन्हें जन्मजात है।

Cameron Green Chronic Kidney Disease Australia cricket team

ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन। (Social Media)

Cameron Green Suffering from Chronic Kidney Disease: ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन मौजूदा समय में किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। 24 वर्षीय खिलाड़ी ने अपने उम्दा खेल से हर किसी को प्रभावित किया है। देश की प्रतिष्ठित लीग आईपीएल में भी वह फैंस के चहेते खिलाड़ी हैं। अगर आप भी उनके जबरा फैन हैं तो उनसे जुड़ी एक बुरी खबर निकलकर सामने आई है। ग्रीन ने खुद खुलासा करते हुए बताया है कि वह क्रोनिक किडनी जैसी घातक बिमारी से पीड़ित हैं। यह बिमारी उन्हें जन्मजात है। डॉक्टरों के अनुसार एक समय में उनकी अनुमानित आयु केवल 12 वर्ष थी, लेकिन वह अपने खान-पान एवं अपने प्रोफेशनल क्रिकेट करियर की वजह से इस पर विजय पाने में कामयाब रहे।

विज्ञापन

ग्रीन ने ‘7 क्रिकेट’ के साथ हुई खास बातचीत के दौरान बताया कि जब उनका जन्म हुआ तो उनके माता-पिता को जानकारी दी गई कि वह किडनी जैसी गंभीर बिमारी से पीड़ित हैं। हालांकि, मुझे इस बिमारी के बारे में कभी एहसास नहीं हुआ। मुझे इसकी भनक हाल ही में हुए अल्ट्रासाउंड से लगी है।

विज्ञापन

विज्ञापन

स्टार क्रिकेटर की मां ने ग्रीन की बिमारी पर कुछ जानकारी साझा की है। उनके मुताबिक मूत्रमार्ग वाल्व में अवरोध उत्पन्न होने के कारण मूत्र का प्रवाह वापस गुर्दे की तरफ आ जाता है। ग्रीन के बॉडी का यह पार्ट सही से काम नहीं कर रहा था, जो बेहद चौंकाने वाला था।

ग्रीन की मां को स्टार किकेटर की बिमारी का अंदाजा तब ही लगा गया था, जब वह महज 19 सप्ताह की गर्भावस्था में थे। बी ट्रेसी को स्कैन के दौरान अपने बच्चे की बिमारी के बारे में पता चला था। इस दौरान उनके पेरेंट्स काफी भयभीत थे। उनकी अनुमानित आयु उस दौरान 12 साल के आस पास बताई गई थी।

विज्ञापन

ग्रीन के अनुसार क्रोनिक किडनी रोग के पांच स्टेज होते हैं। मौजूदा समय में वह दूसरे स्टेज पर हैं। यह घातक बिमारी अगर पांचवें स्टेज में पहुंच जाती है तो दो ही रास्ते बचते हैं। पहला ट्रांसप्लांट और दूसरा डायलिसिस का। फिलहाल ग्रीन की किडनी ब्लड को करीब 60 % फ‍िल्टर करती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ