Emerging Asia Cup 2023: BCCI ने किया भारत ए टीम का ऐलान, यश ढुल कप्तान, रियान पराग समेत इन खिलाड़ियों को मिली जगह

Emerging Asia Cup 2023 Team India

Emerging Asia Cup 2023 Team India

नई दिल्ली: जूनियर क्रिकेट कमेटी ने श्रीलंका के कोलंबो में 13 से 23 जुलाई तक खेले जाने वाले आगामी एसीसी मेन्स इमर्जिंग टीम्स एशिया कप 2023 के लिए भारत ए टीम का चयन किया है। आठ एशियाई देशों के बीच खेला जाने वाला टूर्नामेंट 50 ओवर के प्रारूप में आयोजित किया जाएगा। टीम की कप्तानी अंडर 19 वर्ल्ड कप विनिंग कैप्टन यश ढुल को सौंपी गई है। जबकि इसमें राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज रियान पराग और ध्रुव जुरेल जैसे खिलाड़ियों को भी जगह मिली है। आईपीएल में शानदार प्रर्दशन करने वाले नेहल वढेरा स्टैंडबाय में शामिल हैं।

विज्ञापन

भारत- पाकिस्तान ग्रुप बी में शामिल 

भारत ए को ग्रुप बी में नेपाल, यूएई ए और पाकिस्तान ए के साथ रखा गया है जबकि श्रीलंका ए, बांग्लादेश ए, अफगानिस्तान ए और ओमान ए ग्रुप ए में शामिल हैं। प्रत्येक ग्रुप से शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। पहला सेमीफाइनल ग्रुप ए के टॉपर और ग्रुप बी के दूसरे स्थान के बीच होगा, जबकि दूसरा सेमीफाइनल 21 जुलाई को ग्रुप बी के टॉपर और ग्रुप ए के दूसरे स्थान के बीच होगा। फाइनल 23 जुलाई को होगा।

विज्ञापन

https://twitter.com/BCCI/status/1676210703051501568

भारत ए टीम:

साई सुदर्शन, अभिषेक शर्मा (उप कप्तान), निकिन जोस, प्रदोष रंजन पॉल, यश ढुल (कप्तान), रियान पराग, निशांत सिंधु, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), मानव सुथार, युवराजसिंह डोडिया, हर्षित राणा, आकाश सिंह, नितीश कुमार रेड्डी, राजवर्धन हंगरगेकर

विज्ञापन

स्टैंडबाय खिलाड़ी: हर्ष दुबे, नेहल वढेरा, स्नेल पटेल, मोहित रेडकर

कोचिंग स्टाफ: सितांशु कोटक (मुख्य कोच), साईराज बहुतुले (बॉलिंग कोच), मुनीश बाली (फील्डिंग कोच)

विज्ञापन

भारत के मैचों का शेड्यूल

13-जुलाई-23

भारत ए बनाम यूएई ए

विज्ञापन

15-जुलाई-23

भारत ए बनाम पाकिस्तान ए

विज्ञापन

18-जुलाई-23

भारत ए बनाम नेपाल

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ