BBL 2022: 'अगर रोजर्स आउट होते तो...', एडम जंपा के रनआउट पर कोच डेविड हसी ने दिया बड़ा बयान

BBL 2022 Adam Zampa run out David Hussey

BBL 2022 Adam Zampa run out David Hussey

विज्ञापन

नई दिल्ली: बिग बैश लीग (BBL 2022) के तहत मंगलवार को मेलबर्न स्टार्स और रेनेगेड्स के बीच खेले गए मुकाबले में एडम जंपा के मांकडिंग रनआउट पर खासा बवाल हो गया। जंपा के रेनेगेड्स के बल्लेबाज टॉम रोजर्स को रनआउट करने के बाद अंपायर ने इसे नॉटआउट करार दे दिया। हालांकि नियमानुसार बल्लेबाज नॉटआउट था, लेकिन स्टार्स के कोच डेविड हसी ने इस विवाद के बीच बड़ा बयान देकर अलग ही चर्चा छेड़ दी है।

यह क्रिकेट खेलने का सही तरीका नहीं है

मेलबर्न स्टार्स के कोच डेविड हसी ने मैच के बाद कहा- अगर अंपायर मेलबर्न रेनेगेड्स के बल्लेबाज टॉम रोजर्स को नॉन-स्ट्राइकर एंड पर रन आउट करार देते तो एडम जंपा अपनी अपील वापस ले लेते। प्रसारकों के साथ बातचीत में स्टार्स के कोच डेविड हसी ने घटना पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा- “मैंने जैम्प्स से पहले ही बात कर ली थी। उन्होंने कहा कि अगर इसे आउट करार दिया जाता तो हम वैसे भी अपनी अपील वापस ले लेते। यह क्रिकेट खेलने का सही तरीका नहीं है।

विज्ञापन

हसी ने आगे कहा- यह बल्लेबाज को बहुत जल्दी क्रीज नहीं छोड़ने की चेतावनी थी क्योंकि पारी के अंत में आमतौर पर यही होता है।” हालांकि हसी का कमेंट पचा पाना मुश्किल हो रहा है क्योंकि यदि जंपा सिर्फ चेतावनी देना चाहते तो न तो वह गिल्लियां बिखेरते और न ही अंपायर से बहस करते।

विज्ञापन

मूडी और शम्सी ने किया ट्वीट

इस बीच टॉम मूडी और तबरेज शम्सी ने एडम जंपा-टॉम रोजर्स घटना पर डेविड हसी के कमेंट को लेकर बात की। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर टॉम मूडी ने डेविड हसी के इंटरव्यू के बाद लिखा- “दिलचस्प … ‘क्रिकेट खेलने का सही तरीका नहीं है’ क्या बल्लेबाज मैदान चुरा रहा है या गेंदबाज बल्लेबाज को आउट कह रहा है?”

विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट टीम के स्पिनर तबरेज शम्सी ने भी टॉम मूडी के कमेंट पर इस तरह अपनी राय रखी- लगता है कि बल्लेबाज का क्रीज से निकलकर शायद कोच की बात कर रहा होगा। यही एकमात्र वेलिड जवाब है।” जहां तक ​​मेलबर्न स्टार्स और मेलबर्न रेनेगेड्स के बीच मैच का सवाल है, रेनेगेड्स ने 33 रनों से मैच जीत लिया। संयोग से टॉम रोजर्स को मैन ऑफ द मैच चुना गया। रोजर्स ने स्टार्स को हराने में मदद करने के लिए दूसरी पारी में पांच विकेट लिए।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ