बाबर आजम ने जीता सिक्योरिटी गार्ड का दिल, लग्जरी गाड़ी से उतरते ही मिलाया हाथ, वीडियो वायरल
Edited By Pushpendra Sharma

Babar Azam Handshake Security Guard at Shaheen Afridi Wedding Function
Edited By Pushpendra Sharma

Babar Azam Handshake Security Guard at Shaheen Afridi Wedding Function
Babar Azam Handshake Security Guard: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम जमीन से जुड़े इंसान माने जाते हैं। वह अपने फैंस को कभी निराश नहीं करते। वह जब तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी के शादी समारोह में शिरकत करने पहुंचे, जहां उन्होंने एक सिक्योरिटी गार्ड का दिल जीत लिया। सोशल मीडिया पर इसका एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें नजर आ रहा है कि बाबर आजम लग्जरी कार से शादी समारोह में पहुंचते हैं।
उनके वहां पहुंचते ही सिक्योरिटी गार्ड तुरंत गाड़ी का गेट खोलता है, जिसमें से बाबर आजम ब्लू कलर के सूट पहने बाहर निकलते हैं। उनके बाहर निकलते ही गार्ड के चेहरे पर स्माइल आ जाती है। वह बाबर से मिलने के लिए लालायित नजर आता है। बाबर जैसे ही उसकी ओर मुड़ते हैं, गार्ड इस पसोपेश में अपना हाथ आगे बढ़ा देता है कि देखते हैं बाबर क्या प्रतिक्रिया देंगे।
इतने में बाबर उससे हाथ मिला लेते हैं। जिसके बाद गार्ड का दिल खुश हो जाता है। इसके बाद बाबर अंदर पहुंचते हैं तो उन्हें लेने शाहीन के ससुर शाहिद अफरीदी आ जाते हैं। शाहीन और बाबर एक-दूसरे से गले मिलते हैं। फिर वे उन्हें स्टेज पर लेकर जाते हैं। जहां शाहीन के साथ फोटो सेशन होता है। शाहिद पूछते हैं कि रिजवान क्यों नहीं आए तो बाबर बताते हैं कि वह पेशावर चले गए। इसके बाद सभी मेहमान दावत उड़ाते हैं।
Mera Kaptaan #BabarAzam on #ShaheenShahAfridi wedding,,,, Complete Video 💪❤️🔥😉
Babar aur Shaheen kay sath sath poori team aik hai ,,,
بلیک میلرز کو جواب مل گیا ہوگا،،،،،خیر اللہ انکو نیک ہدایت دے آمین ،،،
یہ ٹیم فیملی کی طرح ہے اس میں دراڑ نہیں ڈال سکتے
One Team One Passion… pic.twitter.com/wfG54u3B8M— Qadir Khawaja (@iamqadirkhawaja) September 19, 2023
बता दें कि शाहीन अफरीदी ने इस साल फरवरी में शाहिद की बेटी अंशा के साथ शादी की थी, लेकिन ये समारोह काफी निजी रहा। स्टार गेंदबाज ने वादा किया था कि वे एशिया कप के बाद भव्य समारोह करेंगे। ऐसे में मंगलवार को उन्होंने बड़ी सेरेमनी आयोजित की, जिसमें कई जाने-माने लोगों ने हिस्सा लिया।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: