---विज्ञापन---

वर्ल्ड कप से पहले मुसीबत में फंसे बाबर आजम, पुलिस ने इस वजह से काट डाला चालान

Babar Azam Challan Pakistan Traffic Police: पाकिस्तान की टीम को वर्ल्ड कप के लिए भारत का वीजा मिल चुका है। इस तरह बाबर आजम की सेना अब इंडिया आने के लिए तैयार है। हालांकि बाबर आजम वर्ल्ड कप से पहले नई मुसीबत में फंस गए। बाबर का एक फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल […]

Babar Azam Challan Pakistan Traffic Police: पाकिस्तान की टीम को वर्ल्ड कप के लिए भारत का वीजा मिल चुका है। इस तरह बाबर आजम की सेना अब इंडिया आने के लिए तैयार है। हालांकि बाबर आजम वर्ल्ड कप से पहले नई मुसीबत में फंस गए। बाबर का एक फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह ऑडी कार के साथ नजर आ रहे हैं। साथ में एक पुलिस वाला भी खड़ा है। पाकिस्तानी फैंस और क्रिकेट एक्सपर्ट्स के अनुसार, पुलिस ने बाबर आजम का चालान काट दिया।

लग्जरी कार से घूमने निकले थे बाबर आजम

बाबर आजम अपनी लग्जरी कार से घूमने निकले थे। फोटो में उन्हें चप्पल पहने और टी-शर्ट, शॉर्ट्स के साथ चश्मा लगाए हुए देखा जा सकता है। बाबर इस फोटो में थोड़े परेशान नजर आ रहे हैं। कहा जा रहा है कि बाबर को ट्रैफिक नियम तोड़ते हुए पाया गया। कहा जा रहा है कि वे तेज रफ्तार में कार चला रहे थे। इसके बाद पुलिस ने उनकी लग्जरी कार को सड़क किनारे खड़ा करवा लिया।

---विज्ञापन---

इससे पहले 19 मई को इसी साल नंबर प्लेट की वजह से बाबर आजम ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करते हुए पकड़े गए थे। इसके बाद उन्होंने ट्वीट कर सफाई दी थी। बता दें कि बाबर को लेकर कई क्रिकेट दिग्गज बयान दे चुके हैं। हाल ही गौतम गंभीर ने उन्हें अलग किस्म का बल्लेबाज बताया था। वे वर्ल्ड कप में उनका प्रदर्शन देखने के लिए भी उत्साहित हैं।

---विज्ञापन---

14 अक्टूबर को अहमदाबाद में खेलते नजर आएंगे बाबर आजम

 

---विज्ञापन---

बता दें कि बाबर इस वक्त आईसीसी वनडे रैंकिंग में नंबर-1 पर काबिज हैं। पाकिस्तान के खिलाफ भारत का मुकाबला 14 अक्टूबर को अहमदाबाद में होगा। इस मैच के लिए फैंस में जबर्दस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। देखना दिलचस्प होगा कि बाबर इस मैच में कितने रन बनाते हैं।

First published on: Sep 25, 2023 11:52 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola