Aus vs SL: श्रीलंका टीम में हुई धाकड़ बल्लेबाज की वापसी, देखें प्लेइंग 11
Edited By Bhoopendra Rai

Aus vs SL Australia vs Sri Lanka live
Edited By Bhoopendra Rai

Aus vs SL Australia vs Sri Lanka live
Aus vs SL: टी-20 वर्ल्ड कप में आज श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया की टीमें आमने-सामने हैं। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया इस टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत तलाश रही है। ऑस्ट्रेलिया को पहले ही मैच में न्यूजीलैंड ने 89 रनों से हराया था। वहीं 2014 की चैंपियन श्रीलंका टूर्नामेंट में जीत का चौका जमाना चाहेगी।
श्रीलंका ने इस वर्ल्ड कप में लगातार तीन मुकाबले जीत लिए हैं। श्रीलंका ने सुपर-12 में अपने पहले मुकाबले में आयरलैंड को 9 विकेट से हराया था।
https://twitter.com/ICC/status/1584855957158477829?s=20&t=dIcW3xjYO2-bTFpmiGnQ0g
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ श्रीलंका टीम में इन फॉर्म प्लेयर पथुम निशांका की वापसी हुई है। वह आयरलैंड के खिलाफ नहीं खेले थे। उनकी जगह धनंजय डी सिल्वा ने ओपनिंग की थी।
डेविड वार्नर, एरोन फिंच (सी), मिशेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, टिम डेविड, मैथ्यू वेड (डब्ल्यू), एश्टन एगर, पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, जोश हेज़लवुड
पथुम निसानका, कुसल मेंडिस (डब्ल्यू), धनंजया डी सिल्वा, चरित असलंका, भानुका राजपक्षे, दासुन शनाका (सी), वनिन्दु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, महेश थीक्षाना, बिनुरा फर्नांडो, लाहिरु कुमारा
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: