AUS vs ENG: अजीबो-गरीब छक्का...वॉर्नर ने घुटना टेका और ठोक दिया गजब सिक्स...सभी रह गए हैरान

AUS vs ENG david Warner hit Amazing six

AUS vs ENG david Warner hit Amazing six

विज्ञापन

AUS vs ENG: टी 20 विश्वकप 2022 का खिताब जीतने वाली इंग्लैंड की टीम फिलहाल ऑस्ट्रेलिया में ही है। यहां वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेल रही है। आज पहला वनडे एडिलेड में खेला जा रहा है। टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड ने 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 287 रन बनाए हैं। इस मैच में इंग्लैंड के लिए डाविड मलान ने 134 रनों की पारी खेली।

ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 288 रन बनाने हैं

ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 50 ओवर में 288 रन बनाने हैं। इसकी शुरुआत भी शानदार हुई है। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया टीम ने 21 ओवर के बाद 1 विकेट के नुकसान पर 152 रन बना लिए हैं। ट्रेविस हेड 69 रन बनाकर आउट हो गए हैं, जबकि डेविड वॉर्नर 72 रनों पर नाबाद खेल रहे हैं।

विज्ञापन

 

https://twitter.com/OneCricketApp/status/1593156160399773696?s=20&t=W2MHuQqQMV46726hpy8tCA

विज्ञापन

डेविड वॉर्नर का छक्का देख सभी हैरान

डेविड वॉर्नर जब 15 रनों पर खेल रहे थे तो उन्होंने इंग्लैंड के तेज गेंदबाज डेविड विली को लेग स्क्वायर के ऊपर से एक शानदार छक्का ठोका। विली इंग्लैंड के लिए 7वां ओवर लेकर आए थे। इस ओवर की पहली ही गेंद पर वॉर्नर ने ऑफ स्टंप पर जाकर पहले घुटने टेका फिर जब गेंद पड़ी तो स्क्वायर लेग के ऊपर से गेंद को सीधे स्टेडियम में पहुंचा दिया। ये छक्का देख सभी हैरान रह गए।

https://twitter.com/Manishbish9i/status/1593155709382037505?s=20&t=W2MHuQqQMV46726hpy8tCA

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग 11

डेविड वॉर्नर, ट्रेविस हेड, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशाने, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, मार्कस स्टॉयनिस, ऐश्टन ऐगर, पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, एडम जंपा

विज्ञापन

इंग्लैंड की प्लेइंग 11

जेसन रॉय, फिल सॉल्ट, डाविड मलान, जेम्स विंस, सैम बिलिंग्स, जोस बटलर (कप्तान/विकेटकीपर), लियाम डायसन, क्रिस जोर्डन, डेविड विली, ल्यूक वुड, ओली स्टोन

विज्ञापन

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ