AUS vs ENG: ऑस्ट्रेलिया में आई Dawid Malan की आंधी...तूफानी सेंचुरी में कूट डाले 12 चौके और 4 छक्के..देखें VIDEO

AUS vs ENG David Malan made stormy century

AUS vs ENG David Malan made stormy century

विज्ञापन

AUS vs ENG: इंग्लैंड टीम के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज डाविड मलान ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तूफानी शतक जड़ा है। एडिलेड में खेले जा रहे पहले वनडे में मलान का बल्ला खूब बोला। उन्होंने 128 गेंद पर 134 रनों की तूफानी पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 12 चौके और 4 शानदार छक्के भी निकले। मलान के अलावा इंग्लैंड के लिए कोई दूसरा बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाया।

अभी पढ़ें – AUS vs ENG: गेंद पड़ते ही टूट पड़े David Malan…खड़े-खड़े ठोक डाला गगनचुंबी छक्का

विज्ञापन

इंग्लैंड ने 50 ओवर में 9 विकेट गंवाकर 287 रन बनाए

आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया मे विश्वकप 2022 का खिताब जीतने वाली इंग्लैंड अब ऑस्ट्रेलिया में वनडे सीरीज खेल रही है। आज ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच पहला वनडे एडिलेड में खेला जा रहा है। टॉस हारकर पहले बैटिंग करने आई इंग्लैंड शुरुआत में थोड़ा डगमगाई, लेकिन डेविड मलान के शतक के दम पर वह टीम अच्छी स्थिति है। इंग्लैंड ने 50 ओवर में 9 विकेट गंवाकर 287 रन बनाए हैं।

विज्ञापन

जेसन रॉय और फिल साल्ट फ्लॉप रहे

इंग्लैंड की पारी की शुरुआत करने उतरे जेसन रॉय और फिल साल्ट फ्लॉप रहे। रॉय ने 11 गेंद में 6 जबकि सॉल्ट ने 15 गेंद में 14 रनों की पारी खेली। इन दोनों के आउट होने के बाद मलान ने दूसरे छोर पर खड़े रहकर पारी संभाली और टीम को 287 रनों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। अंत में David Willey ने 40 रनों का अहम योगदान दिया।

विज्ञापन

एडम जंपा ने लिए 3 विकेट

ऑस्ट्रेलिया के लिए मिचेल स्टार्क और एडम जंपा ने शानदार गेंदबाजी की। स्टार्क ने 10 ओवर में 45 रन देकर 1 विकेट लिया, जबकि जंपा ने 55 रन देकर 30 विकेट निकाले। मार्कस स्टायनिस को भी एक विकेट मिला। अब ऑस्ट्रेलिया को यह मुकाबला जीतना है तो 288 रन बनाने होंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ