'ऐसा कभी नहीं देखा', मैक्सवेल की ऐतिहासिक पारी पर कैफ-भज्जी का वीडियो वायरल

Glenn Maxwell Double Century Mohammad Kaif Harbhajan Singh React: मैक्सवेल ने 128 गेंदों में 12 चौके-10 छक्के ठोक नाबाद 201 रन ठोके।

AUS vs AFG: Glenn Maxwell Match Winning Double Century Mohammad Kaif Harbhajan Singh React

AUS vs AFG: Glenn Maxwell Match Winning Double Century Mohammad Kaif Harbhajan Singh React

Glenn Maxwell Double Century Mohammad Kaif Harbhajan Singh React: अविश्वसनीय…ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल की तूफानी पारी देख हर क्रिकेट फैन के मुंह से यही निकला। मंगलवार को अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए वर्ल्ड कप के रोमांचक मुकाबले में ग्लेन मैक्सवेल ने 7 विकेट आउट होने के बाद डबल सेंचुरी ठोक हाहाकार मचा दिया।

विज्ञापन

उन्होंने 292 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए अविश्वसनीय पारी खेली। मैक्सवेल ने 128 गेंदों में 12 चौके-10 छक्के ठोक नाबाद 201 रन ठोक ऑस्ट्रेलिया को जीत दिलाकर सेमीफाइनल में पहुंचा दिया। क्रिकेट फैंस ने सालों से ऐसी आश्चर्यजनक पारी नहीं देखी थी। उनकी इस शानदार पारी को देख पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह और मोहम्मद कैफ भी दंग रह गए। उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

मैदान पर मौजूद मोहम्मद कैफ ने एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह कहते नजर आ रहे हैं- तालियां बज रही हैं, मैक्सवेल 201 नाबाद, भज्जी आप कुछ कहना चाहते थे। इसके बाद हरभजन सिंह ने कहा- अविश्वसनीय पारी, मैंने ऐसा कभी नहीं देखा। इसके बाद मोहम्मद कैफ ने कहा- मैंने भी नहीं देखा, मैं 43 साल का हो गया हूं। मैं 30 साल में मैंने ऐसी कोई पारी नहीं देखी है। नंबर-6 पर आकर 201 नाबाद…मैक्सवेल हमारे हीरो हैं। दर्शक इस पारी को कभी नहीं भूल पाएंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

इसके बाद कैफ जतिन सप्रू को बुलाते हैं। वह कहते हैं- कपिल पाजी के 175 हमने लाइव नहीं देखे। शायद उसे देखा होता, तो कैसा महसूस होता। वो आज पता चला है। सप्रू ने आगे बड़ी बात कही। उन्होंने कहा- 10 टीमें खेली हैं। आप 11वां आगे डाल दो। एक मैक्सवेल, दो अंक उनके नाम…इसके बाद कैफ ने कहा- मैक्सवेल लाओ मैच जिताओ। इसके बाद सप्रू और कैफ ने दूसरे छोर पर डटे रहे कप्तान पैट कमिंस की भी तारीफ की।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ