AUS vs AFG: अफगानिस्तान हारी, लेकिन राशिद खान ने ऑस्ट्रेलिया को दे दिया बड़ा झटका
Edited By Pushpendra Sharma

AUS vs AFG Rashid Khan
Edited By Pushpendra Sharma

AUS vs AFG Rashid Khan
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया ने अफगानिस्तान के खिलाफ शुक्रवार को टी 20 वर्ल्ड कप के मुकाबले में 4 रन से जीत दर्ज की। ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवर में 168 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान 20 ओवर में 164 रन ही बना सकी और 4 रन से मुकाबला हार गई। इसके साथ ही अफगानिस्तान के ऑलराउंडर राशिद खान ने ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका दे दिया।
दरअसल, ऑस्ट्रेलिया इस मुकाबले में बड़ी जीत की उम्मीद कर रही थी क्योंकि उसकी नेट रन रेट काफी कम (-0.304) चल रही थी। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया को सेमीफाइनल में क्वालिफाई करने के लिए अफगानिस्तान को कम से कम 60 रन से हराना था, लेकिन राशिद खान की तूफानी बल्लेबाजी ने उन्हें बड़ा झटका दे दिया। राशिद खान ने तबाही मचाते हुए महज 23 गेंदों में 48 रन कूट डाले। उन्होंने 3 चौके-4 छक्के ठोक 208.70 की स्ट्राइक रेट से नाबाद रन ठोके। हालांकि वे अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए, लेकिन उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को झटका जरूर दे दिया।
A narrow win for Australia keeps their net run rate in the negative! 👀
If England beat Sri Lanka tomorrow, the hosts would miss a semi-final spot 😯#T20WorldCup 2022 Standings 👉 https://t.co/cjmWWRz68E#AUSvAFG pic.twitter.com/qCPzYznAz9
— ICC (@ICC) November 4, 2022
अब ऑस्ट्रेलिया की उम्मीदें इंग्लैंड-श्रीलंका के बीच शनिवार को होने वाले मुकाबले पर टिक गई हैं। यदि श्रीलंका इंग्लैंड को हरा देती है तब ही ऑस्ट्रेलिया 7 अंकों के साथ सेमीफाइनल में पहुंचेगी क्योंकि इंग्लैंड के पास अभी 5 अंक हैं, जबकि उसकी नेट रन रेट ऑस्ट्रेलिया से काफी बेहतर है। इंग्लैंड के पास +0.547 की नेट रन रेट है। जबकि ऑस्ट्रेलिया के पास इस मुकाबले को जीतने के बाद 7 अंक जरूर हुए हैं, लेकिन उसकी नेट रन रेट -0.173 ही है। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया का सेमीफाइनल में पहुंचने का सपना तब ही पूरा होगा जब श्रीलंका इंग्लैंड को हरा दे। हालांकि ये इतना आसान नहीं होगा। देखना दिलचस्प होगा कि कौनसी टीम सेमीफाइनल का टिकट कटाती है।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: