Pakistan vs Nepal: पाकिस्तान ने नेपाल के खिलाफ खड़ा किया विशाल स्कोर, बाबर-इफ्तिखार ने जमाया शतक

Asia Cup 2023

Asia Cup 2023

Pakistan vs Nepal: एशिया कप के पहले मुकाबले में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। जबकि नेपाल पहले गेंदबाजी करेगा। पाकिस्तान और नेपाल की टीमें पहली बार वनडे में आमने-सामने होगी।

विज्ञापन

पाकिस्तान ने बनाया विशाल स्कोर 

पाकिस्तान और नेपाल के बीच चल रहे मुकाबले में पाकिस्तान 50 ओवर में 342 रन का स्कोर खड़ा किया है। पाकिस्तान के 6 विकेट गिरे। कप्तान बाबर आजम और इफ्तिखार अहमद ने शानदार शतक लगाया। जिससे पाकिस्तान बड़ा स्कोर खड़ा करने में कामयाब रहा।

विज्ञापन

इफ्तिखार अहमद ने भी पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम का अच्छा साथ दिया। उन्होंने 71 गेदों में 109 रनों की पारी खेली। इफ्तिखार ने अपनी पारी में 11 चौके और चार जबरदस्त छक्के लगाए।

पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन): फखर जमान, इमाम-उल-हक, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), आगा सलमान, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, हारिस रऊफ

विज्ञापन

नेपाल (प्लेइंग इलेवन): कुशल भुर्टेल, आसिफ शेख (विकेटकीपर), रोहित पौडेल (कप्तान), आरिफ शेख, कुशल मल्ला, दीपेंद्र सिंह ऐरी, गुलसन झा, सोमपाल कामी, करण केसी, संदीप लामिछाने, ललित राजबंशी।

हम उत्साहित हैं: रोहित पुंडेल

टॉस के बाद नेपाल के कप्तान रोहित पुंडेल ने कहा कि हर कोई बहुत खुश है, यह एशिया कप में हमारा पहला गेम है। नेपाल में हर कोई इस खेल के लिए बेहद उत्साहित है। यहां की ज्यादातर चीजें नेपाल से काफी मिलती-जुलती हैं, बल्लेबाजी के लिए खूबसूरत विकेट जैसा दिखता है।

विज्ञापन

बल्लेबाजी करना फायदेमंदः बाबर आजम

वहीं टॉस जीतने के बाद पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने कहा कि हम पहले बल्लेबाजी करेंगे, पिच बहुत सूखी और चमकदार दिख रही है।’ पहले एकादश का नाम बताने का कोई कारण नहीं है, हम अपनी टीम को आत्मविश्वास देना चाहते थे। ईमानदारी से कहूं तो, शीर्ष रैंक वाली टीम होने से एक अच्छा दबाव आता है, हम आनंद लेने और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे।

ये भी देखें: Asia Cup से पहले Pak कप्तान Babar Azam का फूटा गुस्सा, छलका दर्द, सरेआम सुनाई खरी-खरी

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ