---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

Asia Cup 2023: श्रीलंका ने एशिया कप के लिए किया टीम का ऐलान, ये 4 धाकड़ खिलाड़ी हुए बाहर

Sri Lanka Squad Asia Cup 2023: श्रीलंका ने मंगलवार को एशिया कप के लिए स्क्वाड का ऐलान कर दिया। श्रीलंका ने 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की है। इसमें प्रमुख गेंदबाज नदारद हैं। श्रीलंका को सबसे बड़ा झटका लेग स्पिनर और ऑलराउंडर वानिंदु हसरंगा के रूप में लगा है। वह चोट के कारण आगामी एशिया […]

---विज्ञापन---

Sri Lanka Squad Asia Cup 2023: श्रीलंका ने मंगलवार को एशिया कप के लिए स्क्वाड का ऐलान कर दिया। श्रीलंका ने 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की है। इसमें प्रमुख गेंदबाज नदारद हैं। श्रीलंका को सबसे बड़ा झटका लेग स्पिनर और ऑलराउंडर वानिंदु हसरंगा के रूप में लगा है। वह चोट के कारण आगामी एशिया कप में नहीं खेल पाएंगे। इसके साथ ही तेज गेंदबाज दुष्मंथा चमीरा, लाहिरू मदुशंका और लाहिरू कुमारा भी चोट के कारण बाहर हो गए हैं। घायल खिलाड़ियों की जगह बिनुरा फर्नांडो और प्रमोद मदुशन को टीम में शामिल किया गया है।

फ्लू से उबर रहे हैं कुसल परेरा 

श्रीलंका क्रिकेट के एक बयान के अनुसार, दो साल बाद वनडे टीम में वापसी कर रहे कुसल परेरा अभी भी फ्लू से उबर रहे हैं। वह ठीक होने के बाद ही टीम के बाकी खिलाड़ियों के साथ जुड़ जाएंगे। दूसरी ओर हसरंगा अपनी जांघ में खिंचाव से उबर रहे हैं। उन्हें लंका प्रीमियर लीग के दौरान इस चोट का सामना करना पड़ा था। वह इस टूर्नामेंट में शीर्ष रन स्कोरर और सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज थे।

---विज्ञापन---

पहला मैच 31 अगस्त को बांग्लादेश के खिलाफ 

बोर्ड के अनुसार, चमीरा को पेक्टोरल चोट है। जबकि मदुशंका को पिछले हफ्ते अभ्यास मैच के दौरान चोट लगी थी। लाहिरू कुमारा साइड स्ट्रेन की चोट से जूझ रहे हैं। एशिया कप में श्रीलंका का पहला मैच 31 अगस्त को पल्लेकेले में बांग्लादेश के खिलाफ होगा। जबकि एशिया कप की शुरुआत 30 अगस्त से पाकिस्तान और नेपाल के बीच होने वाले मैच से हो रही है।

---विज्ञापन---

एशिया कप के लिए श्रीलंका की टीम:

दासुन शनाका (कप्तान), पाथुम निसानाका, दिमुथ करुणारत्ने, कुसल जेनिथ परेरा, कुसल मेंडिस (उपकप्तान), चैरिथ असलांका, धनंजय डी सिल्वा, सदीरा समरविक्रमा, महीश थीक्षाना, डुनिथ वेललागे, मथीशा पथिराना, कासुन राजिथा, दुशान हेमंथा , बिनुरा फर्नांडो, प्रमोद मदुशन।

First published on: Aug 29, 2023 06:03 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola