Ashes Series 2023: 'अगर एशेज सीरीज हार गए तो टीम खत्म...' तीसरे टेस्ट से पहले कप्तान बेन स्टोक्स ने दिया बड़ा बयान
Edited By Bhoopendra Rai

Ben Stokes
Edited By Bhoopendra Rai

Ben Stokes
Ashes Series 2023: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही एशेज सीरीज का तीसरा टेस्ट 6 जुलाई यानी आज से हेडिंग्ले में खेला जाना है। इस मुकाबले से पहले लगातार 2 मैच हारने वाला इंग्लैंड टीम के कप्तान बेन स्टोक्स ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अगर टीम तीसरा मुकाबला हार भी जाती है तब भी उनकी टीम का जोश और जज्बा कम नहीं होगा।’
लगातार दो मैच मुकाबले हारने से इंग्लैंड को अगर सीरीज जीतना है तो उसे आखिरी तीनों मैच जीतने होंगे, जो काफी मुश्किल काम है, क्योंकि सामने कॉन्फिडेंट ऑस्ट्रेलिया है, जिसने सीरीज के शुरुआती दोनों मैच जीते हैं। तीसरे टेस्ट से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बेन स्टोक्स से पूछा गया कि अगर इंग्लैंड ये मुकाबला हार जाती है तो फिर क्या होगा। इस पर उन्होंने प्रतिक्रिया दी।
बेन स्टोक्स ने सवाल के जवाब में कहा कि ‘मुझे नहीं पता कि हम ये कहना चाहते हैं या नहीं लेकिन अगर चीजें सही नहीं गईं तो एशेज सीरीज निश्चित तौर पर खत्म है। हालांकि एशेज हारने से टीम खत्म नहीं हो जाती है। हेडिंग्ले टेस्ट मैच हमें जीतना ही होगा। हमें इस मुकाबले में कड़ी चुनौती पेश करनी होगी।’
लगातार दो टेस्ट हारने वाली इंग्लैंड टीम ने तीसरे टेस्ट की प्लेइंग 11 में तीन बड़े बदलाव किए हैं। मोईन अली, क्रिस वोक्स और मार्क वुड की वापसी हुई है, जबकि जोश टॉन्ग, ओली पोप जेम्स एंडरसन को ड्रॉप कर दिया गया है।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
First published on:
Read more: About our editorial guidelines and standards here.