नई दिल्ली: इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया के बीच हेडिंग्ले में खेला गया तीसरा टेस्ट मैच इंग्लैंड ने 3 विकेट से जीत लिया। चौथे दिन दूसरे सेशन में इंग्लैंड के 7 विकेट आउट हो चुके थे, लेकिन क्रिस वोक्स और मार्क वुड ने मोर्चा संभाला और शानदार पारी खेलकर टीम को मुश्किल समय में जीत दिला दी। वोक्स ने 47 गेंदों में 4 चौके ठोक नाबाद 32 रन जड़े।

विज्ञापन

मार्क वुड ने फिर मचाई बल्ले से तबाही 

वहीं मार्क वुड ने 8 गेंदों में 1 चौका-1 छक्का जड़कर नाबाद 16 रन बनाकर मैच विनिंग पारी खेली। मैच के हीरो मार्क वुड रहे। उन्होंने गेंद और बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया। वुड ने कुल 7 विकेट चटकाए तो वहीं बल्ले से 40 रनों का योगदान दिया। पहली ईनिंग में उन्होंने 8 गेंदों में 300 की स्ट्राइक रेट से 23 रन जड़े थे। शानदार जीत और ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के बाद मार्क वुड से जब और ऊपर बल्लेबाजी के बारे में सवाल पूछा गया तो उन्होंने मजेदार जवाब दिया।

विज्ञापन

अगर मैं और ऊपर बल्लेबाजी करूंगा तो मेरी नाक से खून निकल आएगा

वुड ने कहा- मैन ऑफ द मैच बनकर खुशी हुई। लड़कों की हथेलियां पसीने से तर हैं। दुनिया के कुछ सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों के खिलाफ बल्लेबाजी करना काफी मुश्किल था। यह पहली बार है कि जब मैंने बल्ले से इंग्लैंड को जीत दिलाई है। इसलिए मैं काफी खुश हूं। अगर मैं और ऊपर बल्लेबाजी करूंगा तो मेरी नाक से खून निकल आएगा। इसलिए निश्चित रूप से नंबर 9 से ज्यादा नहीं होना चाहिए।

https://twitter.com/SkyCricket/status/1678059328291340288

विज्ञापन

वुड ने आगे कहा- मैं अच्छी लय महसूस कर रहा था। जितना जोर से मैं दौड़ सकता था उतना भागने की कोशिश की। मैं 8 में से 24 रन बनाकर खुश था। देखूंगा कि मैं कैसे आगे बढ़ता हूं, लेकिन तैयार रहने के लिए हर संभव प्रयास करूंगा।

https://twitter.com/englandcricket/status/1678059508457775104

विज्ञापन

स्टोक्स ने तेज गेंदबाजी के लिए कहा था 

इस मैच में वुड ने 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी की। उन्होंने तेज गेंदबाजी के सवाल पर कहा- मुझे नहीं पता कि सबसे तेज क्या है, लेकिन मैं बॉब विलिस के बारे में सोच रहा था। मैं अपनी भूमिका के बारे में बहुत स्पष्ट हूं। मैं छोटे और तेज स्पैल फेंकता हूं। स्टोक्स ने मुझसे कहा कि मैं जितनी तेज गेंदबाजी कर सकता हूं उतनी करूं। जो कुछ भी मेरे पास है, उसमें अपना योगदान देता हूं। अगले गेम में जाने के लिए अभी भी चीजों पर काम करना बाकी है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ