नई दिल्ली: इंग्लैंड के अनुभवी गेंदबाज जेम्स एंडरसन अपने करियर में एक के बाद एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर रहे हैं। एजबेस्टन में एशेज 2023 के पहले टेस्ट के दौरान उन्होंने अपने करियर में एक और मील का पत्थर पार किया। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे मैच के तीसरे दिन के पहले सत्र में एंडरसन ने 1100 वां फर्स्ट क्लास विकेट लेने का कारनामा किया। उन्होंने एलेक्स कैरी को आउट कर ये मुकाम हासिल किया।

विज्ञापन

हालांकि एंडरसन को एशेज 2023 में अपना पहला विकेट लेने के लिए दो दिनों तक कड़ी मेहनत करनी पड़ी। ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के 99वें ओवर में एंडरसन ने चौथी गेंद पर कैरी का स्टंप उड़ा डाला। इस तरह स्विंग के किंग ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 1100वां विकेट हासिल कर लिया।

विज्ञापन

विल्फ्रेड रोड्स के नाम दर्ज है रिकॉर्ड 

फर्स्ट क्लास में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज विल्फ्रेड रोड्स के नाम दर्ज है। उन्होंने 1110 मैचों में 4204 विकेट चटकाने का रिकॉर्ड बनाया था। जिसे आज तक कोई गेंदबाज नहीं तोड़ सका है। वहीं एंडरसन के इंटरनेशनल करियर की बात की जाए तो उन्होंने 180 मैचों में 686 विकेट चटका दिए हैं। वह सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने के मामले में दुनिया के तीसरे गेंदबाज हैं।

विज्ञापन

अब वह ऑस्ट्रेलिया के दिवंगत गेंदबाज शेन वॉर्न के रिकॉर्ड से थोड़ा ही दूर हैं। वॉर्न ने अपने करियर में 708 विकेट निकाले थे। हालांकि फर्स्ट क्लास ज्यादातर घरेलू प्रतियोगिता को ही कहा जाता है, लेकिन अंतर्राष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट को भी इसका हिस्सा माना जाता है। एक खिलाड़ी के प्रथम श्रेणी के आंकड़ों में टेस्ट मैचों में उसका प्रदर्शन भी शामिल होता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ