Ashes 2023: ओह...ये क्या कर बैठे Marnus Labuschagne, स्टुअर्ट ब्रॉड की आसान गेंद पर गंवा दिया विकेट, देखें
Edited By Bhoopendra Rai

Ashes 2023
Edited By Bhoopendra Rai

Ashes 2023
Ashes 2023: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीचे खेले जा रहे एशेज सीरीज के पहले मुकाबले में मार्नस लाबुशेन फ्लॉप रहे। पहली पारी में पहली ही गेंद पर शून्य पर आउट होने वाले लाबुशेन दूसरी पारी में 13 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें स्टुअर्ट ब्रॉड ने बाहर जाती हुई गेंद पर फंसाया और विकेटकीपर जॉनी बेयस्टो के हाथों कैच आउट कर लिया। लाबुशेन ने 15 गेंद पर 3 चौके की मदद से 13 रन बनाए।
दरअसल, स्टुअर्ट ब्रॉड दूसरी पारी में टीम के लिए 22वां ओवर लेकर आए थे। इस ओवर की तीसरी गेंद उन्होंने स्टंप के बाहर डाली, जिस पर बल्ला लगाते हुए लाबुशेन फंस गए और गेंद बल्ले से ऐज लेकर सीधा विकेटकीपर के दस्तानों में समा गई। आसान सी गेंद पर आउट होने के बाद लाबुशेन बेहद दुखी नजर आए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
https://twitter.com/englandcricket/status/1670845459726991362?s=20
अगर मैच की बात करें तो यह मुकाबला इंग्लैंड एजबेस्टन में खेला जा रहा है। इंग्लैंड ने पहली पारी में 393 रन बनाए थे, जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 386 रन बनाए। फिर इंग्लैंड ने 273 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के सामने 281 रनों का टारगेट रखा है। जिसका पीछा करते हुए कंगारू टीम ने 3 विकेट खोकर 107 रन बना लिए हैं। अभी यहां से ऑस्ट्रेलिया को 174 रनों की दरकार है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: