PAK vs ENG: डेब्यू में 7 विकेट लेने वाले 18 साल के रेहान ने अपनी मां को लेकर किया ये इमोशनल पोस्ट, जानें क्या कहा
Edited By Bhoopendra Rai

Rehan ahmed,
Edited By Bhoopendra Rai

Rehan ahmed,
PAK vs ENG: इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज पर 3-0 से कब्जा किया है। इसके साथ ही इंग्लैंड ऐसी पहली टीम बनी, जिसने पाकिस्तान को उन्हीं के घर में क्लीन स्वीप किया है। इंग्लैंड ने सीरीज का तीसरा और अंतिम टेस्ट 8 विकेट से जीता।
पाकिस्तान के खिलाफ हुई इस सीरीज में इंग्लैंड के बल्लेबाजों का बोलबाला रहा, इसके साथ ही इंग्लैंड के लिए डेब्यू कर रहे रेहान अहमद ने शानदार गेंदबाजी से सुर्खियां बटोरीं। रेहान ने तीसरे टेस्ट मैच की दूसरी पारी में पाकिस्तान के पांच बल्लेबाजों का विकेट चटकाए और डेब्यू टेस्ट में पारी में पांच विकेट लेने वाले गेंदबाजों की खास लिस्ट में शामिल हो गए।
I can’t put into words how I feel. Without my mothers prayers, I would never have got to this stage.
I’m forever grateful to my mum, who unfortunately wasn’t able to be here with me. However, her prayers are always with me regardless.@englandcricket #Debut | #pakvseng pic.twitter.com/Gtx75V3imh
— Rehan Ahmed (@RehanAhmed__16) December 20, 2022
सीरीज जीतने के बाद रेहान अहमद ने अपनी मां को याद करते हुए एक ट्वीट किया है। जिसमें उन्होंने लिखा कि ‘मैं अपनी खुशियों को शब्दों में बयां नहीं कर सकता, अपनी मां की दुआओं के बिना, मैं यहां तक नहीं पहुंच पाता। मैं अपनी मां का सदा आभारी रहूंगा, जो दुर्भाग्यवश यह सब सुनने के लिए मेरे साथ नहीं हैं। फिर भी, उनकी दुआएं हमेशा मेरे साथ हैं।
आपको बता दें कि रेहान अहमद ने डेब्यू टेस्ट मैच की पहली पारी में 2, जबकि दूसरी पारी में 5 विकेट अपने नाम किए। इस तरह उन्होंने पहले मैच की दोनों पारियों में कुल 7 विकेट अपने नाम किए हैं। उनकी फिरकी के सामने पाकिस्तान बल्लेबाज बेबस नजर आए।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: