Cricket World Cup: वर्ल्ड कप के टिकटों की ऑनलाइन बिक्री इस तारीख से होगी शुरू, स्टेडियम में प्रवेश से पहले करना होगा ये काम

Cricket World Cup

Cricket World Cup: वनडे वर्ल्ड कप के टिकटों की मांग काफी रहने वाली है। बीसीसीआई ने इसके लिए तैयारी कर ली है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को उम्मीद है कि आगामी 50 ओवर के विश्व कप के लिए टिकटें 10 अगस्त तक ऑनलाइन बिक्री के लिए उपलब्ध करा दी जाएंगी।

विज्ञापन

राज्य संघ को 31 जुलाई तक बीसीसीआई के साथ अपने टिकटों के दाम साझा करने होंगे। हालांकि जय शाह ने स्पष्ट कर दिया है कि स्टेडियम में प्रवेश के लिए फिजिकल टिकट जरूरी होगा। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने गुरुवार को नई दिल्ली में राज्य संघों के साथ एक बैठक के बाद कहा कि टिकटों की बिक्री पूरी प्रक्रिया का पालन करने के बाद की जाएगी, उन्होंने प्रत्येक राज्य निकाय को भारतीय बोर्ड के साथ अपने अंतिम टिकटों की कीमतें साझा करने के लिए कहा।

विज्ञापन

कई जगहों पर मिलेंगे टिकट

आईसीसी वर्ल्ड कर 5 अक्टूबर से शुरू होगा। भारतीय बोर्ड प्रत्येक शहर में स्टेडियम से अलग, अतिरिक्त संग्रह केंद्र नियुक्त करेगा ताकि प्रशंसक टिकट ले सकें। जय शाह ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, हम सबसे पहले द्विपक्षीय खेलों में ई-टिकट प्रणाली शुरू करेंगे। हम व्यवस्था करेंगे ताकि मैच से एक सप्ताह पहले सात-आठ स्थानों पर फिजिकल टिकट एकत्र किए जा सकें। हम इसे परेशानी मुक्त बनाएंगे।

बीसीसीआई को प्रति गेम 300 गेस्ट टिकट मुफ्त मिलेंगे

प्रावधान के अनुसार, आईसीसी और बीसीसीआई को प्रति गेम 300 गेस्ट टिकट मुफ्त मिलेंगे। राज्य को लीग खेलों के लिए 1295 टिकट और भारत और सेमीफाइनल मैचों के लिए 1355 टिकट भी आईसीसी को उपलब्ध कराने होंगे। राज्य संघ को भारतीय बोर्ड को 500 जनरल टिकट मुफ्त देने होंगे। बीसीसीआई ने सूचित किया है कि यदि आईसीसी (250 गेस्ट और 1800 सामान्य टिकट) और बीसीसीआई (गेस्ट और सामान्य स्टैंड टिकट में 300 टिकट) अतिरिक्त गेस्ट टिकट खरीदना चाहते हैं, तो राज्य संघ को उन्हें प्रदान करना चाहिए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ