Commonwealth Games 2026: अगले कॉमनवेल्थ गेम्स विक्टोरिया में होना है। बुधवार को कॉमनवेल्थ गेम्स फेडरेशन (CWF) और कॉमनवेल्थ गेम्स ऑस्ट्रेलिया ने विक्टोरिया 2026 CWG के लिए पूरे खेल कार्यक्रम की घोषणा की है। कॉमनवेल्थ गेम्स में 20 खेल और 26 स्पर्धाएं शामिल हैं। इसमें से नौ पूरी तरह से पैरा खेलों के लिए हैं। विक्टोरिया कॉमनवेल्थ गेम्स में शूटिंग की वापसी होगी, जबकि कुश्ती को हटाया गया है।
अभी पढ़ें – IND w vs PAK w: पाकिस्तान से मात खा गई महिला टीम, एशिया कप में PAK ने 13 रन से हराया
निशानेबाजी की वापसी, कुश्ती को हटाया
2026 कॉमनवेल्थ गेम्स में निशानेबाजी की वापसी भारत के लिए अच्छी खबर है, जबकि कुश्ती का हटना निराशाजनक है। आपको बता दें कि निशानेबाजी को बर्मिंघम में हुए पिछले खेलों की सूची से हटा दिया गया था।
निशानेबाजी और कुश्ती दोनों में भारत का बेहतरीन प्रदर्शन
कॉमनवेल्थ गेम्स में निशानेबाजी में अब तक 135 पदक (63 स्वर्ण, 44 रजत और 28 कांस्य) के साथ भारत का सबसे मजबूत खेल रहा है। वहीं कुश्ती इस सूची में 114 (49 स्वर्ण, 39 रजत और 26 कांस्य) पदक के साथ तीसरे स्थान पर है।
निशानेबाजी के जुड़ने से भारत को होगा फायदा
साल 2018 गोल्ड कोस्ट सीजन में निशानेबाजी में भारत ने 16 पदक (सात स्वर्ण, चार रजत और पांच कांस्य) जीते थे, जो देश के कुल 66 पदकों का लगभग 25 प्रतिशत हिस्सा था। ऐसे में सीडब्ल्यूजी 2026 में पैरा-निशानेबाजी के जुड़ने से भारत की अंक तालिका में फायदा जरूर होगा।
कुश्ती के हटने से भारत को नुकसान
वहीं कुश्ती की अनुपस्थिति में भारतीय दल को नुकसान होगा, क्योंकि भारत ने हाल ही में बर्मिंघम खेलों में कुश्ती में सबसे अधिक 12 (छह स्वर्ण, एक रजत, पांच कांस्य) पदक हासिल किये थे। आपको बता दें कि कुश्ती खेल 2010 के बाद से लगातार चार खेलों में शामिल रहा, लेकिन 2026 में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स से इसे हटा दिया गया है।
कब होंगे आगामी कॉमनवेल्थ गेम्स?
आगामी कॉमनवेल्थ गेम्स का आयोजन ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया में होना है। यह 7 से 29 मार्च (2026) तक चलेगा। मेलबर्न, जिलॉन्ग, बेंडिगो, बल्लारेट और गिप्सलैंड सहित कई शहरों और क्षेत्रीय केंद्रों में खेल आयोजित होंगे। इस बड़े टूर्नामेंट का उद्घाटन समारोह प्रतिष्ठित मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में होगा।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
15 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
110 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
243 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
346 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
368 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
404 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
417 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
436 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
436 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
443 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines