Chess World Cup 2023: फाइनल में हार के बाद भी R Praggnanandhaa पर हुई पैसों की बारिश, इनाम के तौर पर मिले इतने लाख

R praggnanandhaa

R praggnanandhaa

Chess World Cup 2023: चेस विश्व कप 2023 के फाइनल में भारतीय ग्रैंडमास्टर रमेशबाबू प्रज्ञानंद को हार मिली। उन्होंने दमदार प्रदर्शन किया, लेकिन अंत में खिताब जीतने से चूक गए। दुनिया के नंबर 1 खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन ने उन्हें हरा दिया। चेस वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला 2 दिन चला। जिसमें 2 बाजी खेली गईं, जो ड्रा रहीं। इसके बाद टाईब्रेकर से नतीजा निकला।

विज्ञापन

गुरुवार को खेले गए टाई ब्रेकर की पहली बाजी जीतकर कार्लसन ने 1-0 से लीड ले ली थी। जबकि दूसरी बाजी ड्रा रही। इस तरह कार्लसन खिताब जीतने में सफल रहे और रमेशबाबू प्रज्ञानंद का विश्व चैंपियन बनने का सपना टूट गया।

विज्ञापन

आर प्रज्ञानंद ने बनाए ये रिकॉर्ड

हार के बाद उन्होंने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है। वह भारत के ऐसे दूसरे खिलाड़ी बने हैं, जिन्होंने FIDE विश्व कप का फाइनल खेला है। रमेशबाबू प्रज्ञानंद शतरंज वर्ल्ड कप का फाइनल खेलने वाले सबसे यंग खिलाड़ी हैं। उन्होंने 18 साल की उम्र में खिताबी मुकाबला खेला।

विज्ञापन

आर प्रज्ञानंद को मिले 66 लाख

फाइनल मुकाबले में हार के बाद भी आर प्रज्ञानंद पर पैसों की बारिश हुई। शतरंज विश्व कप 2023 के रनरअप के तौर पर उन्हें 80 हजार यूएस डॉलर मिले हैं। जो भारतीय रुपयों के हिसाब से 66 लाख रुपए हैं। वहीं चेस वर्ल्ड कप विजेता कार्लसन को 110 अमेरिकी डॉलर यानी 90.93, 551 रुपए मिले हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ