Caribbean Premier League: वेस्टइंडीज टीम के तूफानी बल्लेबाज हेटमायर को मिली बड़ी जिम्मेदारी
Edited By Bhoopendra Rai

Shimron Hetmyer
Edited By Bhoopendra Rai

Shimron Hetmyer
Caribbean Premier League: वेस्टइंडीज टीम के तूफानी बल्लेबाज शिमरोन हेटमायर को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए मशहूर हेटमायर इस साल कैरेबियाई प्रीमियर लीग (Caribbean Premier League) में बड़ी जिम्मेदारी निभाते हुए नजर आएंगे।
आगामी सीपीएल सीजन के लिए गयाना अमेजन वॉरियर्स ने उन्हें अपना कप्तान नियुक्त किया है। कप्तान बनाए जाने पर हेटमायर ने कहा, ‘मैं इस टीम का नेतृत्व करने को लेकर उत्साहित हूं। मैं सीपीएल के शुरू होने का इंतजार नहीं कर सकता हूं।’
Shimron Hetmyer to lead the Guyana Amazon Warriors in 2022. Let's go Hettie!!! #GuyanaAmazonWarriors #CPL22 pic.twitter.com/Tw06pIxJkp
— Amazon Warriors (@amznwarriors) August 18, 2022
अभी तक इस टीम के कप्तान निकोलस पूरन थे, जिन्हें जुलाई में सीपीएल ड्राफ्ट में ट्रिनबागो नाइटराइडर्स ने अपने साथ जोड़ लिया था। लिहाजा अब शिमरोन हेटमायर को टीम ने कप्तान बनाया है। हेटमायर साल 2016 से अमेजन वॉरियर्स के साथ हैं और 2018 से वह एकादश का नियमित हिस्सा हैं। इस टीम के लिए उन्होंने 47 मैचों में 131.76 के स्ट्राइक रेट से 1149 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और आठ अर्धशतक शामिल हैं।
शिमरोन हेटमायर को कप्तान बनाए जाने पर गयाना अमेजन वॉरियर्स फ्रेंचाइजी के चेयरमैन बॉबी रामरूप का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा, ‘हम 2013 सीजन के बाद अपने पहले गयाना के कप्तान की नियुक्ति करके खुश हैं। हेटमायर इतने सालों में हमारी टीम का प्रमुख हिस्सा रहे हैं और हमें लगता है कि उन्हें टीम की कप्तानी करने देने का यह सही समय है।’
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: