Canada Open 2023: कनाडा ओपन 2023 बैडमिंटन टूर्नामेंट में कृष्णा प्रसाद गरागा और विष्णुवर्धन गौड़ पंजाला की भारतीय पुरुष युगल जोड़ी ने सीधे गेम में जीत के साथ दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया है। लेकिन पूर्व राष्ट्रमंडल खेलों के चैंपियन पारुपल्ली कश्यप यहां कनाडा ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट से बाहर हो गए।

विज्ञापन

दुनिया की 37वें नंबर की जोड़ी कृष्णा और विष्णुवर्धन ने राउंड 32 में चीनी ताइपे के चेन झी रे और लू चेन पर 21-14 21-16 से जीत दर्ज की। अब युवा भारतीय जोड़ी का मुकाबला दूसरी वरीयता प्राप्त मोहम्मद अहसान और हेंड्रा सेतियावान से होने की संभावना है।

विज्ञापन

पुरुष एकल इवेंट में साल 2014 के राष्ट्रमंडल खेल के स्वर्ण पदक विजेता पारुपल्ली कश्यम दूसरे राउंड में हार गए हैं। लंदन ओलंपिक के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाले 36 वर्षीय कश्यप ने शुरुआती दौर में जर्मनी के काई शेफ़र को 21-14, 22-20 से हराया, लेकिन लेई लैन शी चीन से 17-21, 20-22 से हारकर बाहर हो गए।

डबल ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु, राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक विजेता लक्ष्य सेन, टोक्यो ओलंपिक बी साई प्रणीत और रूथविका शिवानी का मुकाबला अपने-अपने मुकाबले खेलेंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ