Gyanendra Sharma
Read More
---विज्ञापन---
BWF World Rankings: भारत के स्टार शटलर सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी का जलवा बरकरार है। भारतीय पुरुष युगल बैडमिंटन जोड़ी एक बार फिर से नवीनतम बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन (बीडब्ल्यूएफ) विश्व रैंकिंग में नंबर 5 पर वापस आ गई है। वे BWF विश्व रैंकिंग के शीर्ष 10 में स्थान पाने वाली पहली भारतीय पुरुष युगल जोड़ी हैं।
सात्विकसाईराज और चिराग पिछले साल दिसंबर में दुनिया की नंबर 5 रैंकिंग हासिल की थी लेकिन कुछ समय बाद एक स्थान नीचे आ गए थे। रंकीरेड्डी और शेट्टी ने 2016 में एक साथ खेलना शुरू किया। उन्होंने 2017 इंडिया ओपन ग्रां प्री गोल्ड में अपना पहला अंतरराष्ट्रीय खिताब जीता। तब से कई अन्य खिताब जीते हैं, जिनमें 2018 सैयद मोदी इंटरनेशनल, 2019 इंडिया ओपन सुपर 500 और 2020 थाईलैंड ओपन सुपर 500 शामिल हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें स्पोर्ट्स, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।