BPL T20: बदतमीजी पर उतरे Naseem Shah, हमवतन प्लेयर के मोटापे का उड़ाया मजाक, देखें वीडियो
Edited By Gyanendra Sharma

Edited By Gyanendra Sharma

BPL T20: पाकिस्तान के कई क्रिकेटर बांग्लादेश प्रीमियर लीग (BPL) में खेल रहे हैं। मंगलवार को नसीम शाह ने मैच में बदतमीजी की। नसीम शाह ने आजम खान के मोटापे का मजाक बनाया। दरअसल कोमिला विक्टोरियंस और खुलना टाइगर्स का मैच चल रहा था। पाकिस्तान के प्रमुख दाएं हाथ के तेज गेंदबाज नसीम ने पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज मोइन खान के बेटे आजम के साथ कुछ मजाक किया जो कही से सही नहीं था।
आजम खान कद काठी से तगड़े हैं। नसीम शाह ने गेंद डालने के बाद उनके सामने जाकर उन्में टक्कर मारी जोकि आजम खान को पसंद नहीं आई। वह गुस्से में दिखे। आजम जैसे ही क्रीज की ओर बढ़े, नसीम ने उनका पीछा किया और बल्लेबाज की चलने की शैली का मजाक उड़ाया।
Naseem Shah 😅#BPL2023 pic.twitter.com/rr2VNi8kRx
— Grassroots Cricket (@grassrootscric) January 31, 2023
वीडियो के वायरल होने के बाद कई प्रशंसकों का मानना है कि नसीम बल्लेबाज के पीछे चलते हुए आजम को बॉडी शेमिंग कर रहे थे। एक फैन ने लिखा, ‘नसीम शाह का अपने हमवतन आजम खान का मजाक उड़ाना मजाक के लिए भी अच्छा नहीं है।
@iNaseemShah naseemaa, this isn't funny at all. https://t.co/h0YGhtxrJs
— hunaiza✨ (@thepctstan) February 1, 2023
नसीम खेल के तीनों प्रारूपों में पाकिस्तान की पुरुष टीम के अभिन्न सदस्य हैं। वहीं, आजम ने सभी मैचों (अंतरराष्ट्रीय, घरेलू और फ्रेंचाइजी लीग) में अब तक 100 टी20 खेले हैं, जिसमें 140.64 की शानदार स्ट्राइक रेट से 1,962 रन बनाए हैं।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: