Boxing World Championships: विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में भारत के मुक्केबाजों ने इतिहास रच दिया है। इतिहास में पहली बार भारतीय मुक्केबाजों ने विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में तीन पदक पक्के कर लिए हैं। निशांत देव, मोहम्मद हसमुद्दीन और दीपक भोरिया ने अपनी-अपनी वेट कैटेगरी के क्वार्टर फाइनल मुकाबले जीतते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। टॉप-4 में प्रवेश करते हुए इन तीनों के मेडल पक्के हो गए हैं। इससे पहले 2019 में अमित पंघाल का रजत और मनीष कौशिक का कांस्य जीतना देश का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है।

विज्ञापन

अब तीनों मुक्केबाजों के पास सेमीफाइनल में जीतकर अपने मेडल का रंग बदलना चाहेंगे। तीनों मुक्केबाज अपनी-अपनी सेमीफाइनल बाउट 12 मई को खेलेंगे। चैंपियनशिप की 75 KG वेट कैटेगरी के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में दीपक भोरिया ने अजरबैजान के उमिद रूस्तामोव को 5-0 से परास्त किया। दीपक चैंपियनशिप में मेडल जीतने वाले 8वें भारतीय मुक्केबाज बने।

विज्ञापन
और पढ़िए – World Championships: भारतीय मुक्केबाजों ने रचा इतिहास, विश्व चैंपियन में पक्के किए 3 पदक

दीपक के बाद मोहम्मद हसमुद्दीन ने चैंपियनशिप के मौजूदा सीजन में भारत का दूसरा मेडल तय किया। उन्होंने 57 KG वेट कैटेगरी में बुल्गारिया के जे डियाज इबनेज को 4-3 से मात दी। दीपक और हसमुद्दीन के बाद अंत में निशांत देव ने 71 KG वेट कैटेगरी में क्यूबा के जॉर्ज कुएलर को 5-0 से परास्त किया। बता दें कि ताशकंद में 104 देशों के करीब 640 बॉक्सर भाग ले रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ