Ind vs Pak T20 Match: मंधाना के तूफान में उड़ा पाकिस्तान, टीम इंडिया ने 8 विकेट से दी करारी शिकस्त

Untitled(8)

Ind vs Pak T20 Match: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के तहत खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान को हरा दिया है। पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीम ने भारत के सामने 100 रन का लक्ष्य रखा था। जिसे भारतीय टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया।

विज्ञापन

टीम इंडिया की कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में यह पहली जीत है। इस जीत की होरी स्मृति मंधाना रहीं, उन्होंने 63 रनों की मैच विनिंग पारी खेली।

विज्ञापन

latest updates

  1. 5 ओवर के बाद स्कोर 52/0
  2. चौको-छक्कों में डील कर रही भारतीय ओपनिंग जोड़ी, 4 ओवर के बाद स्कोर 41/0
  3. भारत ने की तूफानी शुरुआत, 3 ओवर के बाद स्कोर 25/0
  4. भारतीय ओपनिंग जोड़ी क्रीज पर आ चुकी है। स्मृति मंधाना और शैफाली वर्मा टीम को अच्छी शुरुआत दिलाना चाहेंगी। टीम इंडिया ने दो ओवर में 12 रन बना लिए हैं। स्मृति मंधाना ने तूफानी छक्का और एक चोका जड़ा।

https://twitter.com/BCCIWomen/status/1553722862070104069?s=20&t=7VwgKDLaXbTkbs1MwrjsLw

भारत को 100 रनों का लक्ष्य

पाकिस्तान ने मैच के कुल 18 ओवरों में 9 विकेट खोकर 99 रन बनाए हैं। यानी टीम इंडिया को जीत के लिए 100 रन बनाने होंगे।

विज्ञापन

ऐसी रही गेंदबाजी

भारत की तरफ से स्नेहा राणा ने शानदार गेंदबाजी की और 4 ओवर में 2 विकेट झटके। वहीं राधा यावद ने भी 2 विकेट लिए। इस दौरान उन्होंने 18 रन खर्च किए। दीप्ती शर्मा को छोड़कर बाकी सभी गेंदबाजों ने 1-1 विकेट झटका।

बारिश की वजह से मैच में दोनों तरफ से 18-18 ओवर फेंके जाएंगे।

विज्ञापन

latest updates

  1. मैच में भारतीय गेंदबाजों का दबदबा, पाकिस्तान की आधी टीम आउट, 15 ओवर के बाद 82/5
  2. पाकिस्तान ने 14 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 78 रन बना लिए हैं। आलिया रियाज और ओमैमा सोहेल क्रीज पर डटी हुई हैं। यह मुकाबला 18-18 ओवर का खेला जा रहा है। बारिश की वजह से नियमित समय से एक घंटे बाद टॉस हुआ, जिससे कुल ओवरों की संख्या में कटौती की गई।
  3. मैच में भारतीय गेंदबाजों का दबदबा, पाकिस्तान 14 ओवर के बाद 78/4
  4. स्नेह राणा ने कराई भारत की वापसी, 1 ओवर में झटके 2 विकेट
  5. पाकिस्तान को लगा दूसरा झटका, कप्तान बिस्माह 17 रन बनाकर आउट
  6. पॉवरप्ले के बाद पाकिस्तान  ने काउंटर अटैक शुरू किया है। मुनीबा अली आक्रामक रुख अपनाते हुए 31 रन बनाकर नॉटआउट हैं। पाकिस्तान ने 8 ओवर में कुल 49 रन बना लिए हैं।
  7. 6 ओवर के बाद स्कोर 30/1
  8. पांच ओवर तक पाकिस्तान टीम ने 26 रन बना लिए हैं। एक विकेट भी खोया है। अभी तक भारतीय गेंदबाजी अच्छी हुई है।
  9. तीन ओवर के बाद पाकिस्तान ने 12 रन बना लिए हैं। क्रीज पर बिस्माह मारूफ और मुनीबा अली मौजूद हैं।
  10. दूसरे ओवर में ही पाकिस्तान को पहला झटका लगा है। मेघना सिंह ने भारत को पहली सफलता दिलाई। उन्होने इरम जावेद को दूसरे ओवर की तीसरी गेंद पर शून्य पर आउट कर दिया।
  11. पहला ओवर रेनुका सिंह ने किया और मेडन निकाला। पाकिस्तानी बल्लेबाजी पहले ओवर में 1 रन भी नहीं निकाल पायीं।

राष्ट्रमंडल खेलों में पहली बार महिला टी20 क्रिकेट को शामिल किया गया है। भारत और पाकिस्तान मुकाबले की टिकट पहले ही बिक चुकी थी। भारतीय टीम की अगुआई हरमनप्रीत कौर कर रही हैं।

विज्ञापन

कौन किस पर भारी?

भारत और पाकिस्तान की महिला टीम के बीच टी20 में अब तक 11 मुकाबले खेले गए हैं। भारत ने 9 मुकाबले जीते हैं, जबकि पाकिस्तान सिर्फ 2 मैच ही जीत पाई। इस तरह भारत का दबदबा कायम है। वहीं ताजा रैंकिंग्स की बात करें तो भारत अंकतालिका में चौथे, जबकि पाकिस्तान 7वें स्थान पर है।

https://twitter.com/BCCIWomen/status/1553690851796078594?s=20&t=7VwgKDLaXbTkbs1MwrjsLw

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया को जोरदार टक्कर दी थी

टीम इंडिया ने पिछले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को जोरदार टक्कर दी थी। कप्तान हरमनप्रीत कौर के 52 रन से भारत ने आठ विकेट पर 154 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया था। जवाब में भारत ने एक समय ऑस्ट्रेलिया के पांच विकेट महज 49 रन पर गिरा दिए थे। लेकिन, एश्ले गार्डनर ने नॉटआउट अर्धशतकीय पारी खेलकर भारत से जीत छीन ली थी।

पाकिस्तान महिला (प्लेइंग इलेवन)

इरम जावेद, मुनीबा अली (डब्ल्यू), ओमैमा सोहेल, बिस्माह मारूफ (सी), आलिया रियाज, आयशा नसीम, कायनात इम्तियाज, फातिमा सना, तुबा हसन, डायना बेग, अनम अमीन

विज्ञापन

भारत महिला (प्लेइंग इलेवन)

स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया (डब्ल्यू), हरमनप्रीत कौर (सी), जेमिमा रोड्रिग्स, सब्भिनेनी मेघना, दीप्ति शर्मा, राधा यादव, स्नेह राणा, मेघना सिंह, रेणुका सिंह।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ