नई दिल्ली: बिग बैश लीग में आज एक इतिहास बन गया। सिडनी थंडर्स टीम मात्र 15 रन पर ऑलआउट हो गई। यह टी20 क्रिकेट का सबसे छोटा स्कोर है। मैच में एडिलेड स्ट्राइकर्स के गेंदबाजों ने कहर मचा दिया और सिडनी थंडर्स को 15 रन पर सिमेट दिया। बिग बैश के पांचवें मैच में एडिलेड टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 9 विकेट पर 139 रन बनाए। जवाब में सिडनी थंडर्स की टीम महज 15 रनों पर ढेर हो गई।
कैच नहीं कमाल का कैच है
मुकाबले में एडिलेड स्ट्राइकर्स की गेंदबाजी के साथ फील्डिंग भी कमाल की रही। थॉर्नटन की गेंद पर रोसौव शॉर्ट ने कमाल की कैच पकड़ी। इस कैच को देखकर आप रिप्ले देखे बिना नहीं रह पाएंगे। बाहर जाती एक छोटी गेंद को कट करने की कोशिश में बल्लेका एज लगा। गेंद तेजी से स्लिप के उपर से निकल रही थी। लेकिन स्लिप में खड़े रोसौव शॉर्ट ने एक हाथ से हवा में तैरकर एक अदभुत कैच पकड़ लिया।
और पढ़िए – PAK vs ENG: तीसरे टेस्ट से पहले पाकिस्तान को बड़ा झटका, सेंचुरी ठोकने वाला बल्लेबाज हुआ बाहर
हेनरी थॉर्नटन 5 बल्लेबाजों को किया आउट
सिडनी थंडर्स की टीम में बहुत बड़े नाम थे। जैसे एलेक्स हेल्स, डेनियल सैम्स, राइली रूसो, क्रिस ग्रीन। इसके अलावा भी नामी खिलाड़ी टीम में मौजूद थे, लेकिन एडिलेड स्ट्राइकर्स की गेंदबाजी ने सभी के छक्के छुड़ा दिए। बिग बैश लीग में Adelaide Strikers के एक तेज गेंदबाज ने तबाही मचा दी है। हेनरी थॉर्नटन 5 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनया।
और पढ़िए – IND vs BAN: क्या बांग्लादेश बना सकता है 513 रन? कुलदीप यादव के जवाब ने लूट ली महफिल
15 रन और 10 विकेट
एडिलेड स्ट्राइकर्स में वैसे तो सबसे प्रतिभाशाली गेंदबाजों में शामिल अफगानिस्तान के राशिद खान भी थे। मगर उनकी जरूरत ही नहीं पड़ी क्योंकि शुरुआत में आए दो गेंदबाजों ने ही मैच जीता दिया। हेनरी थोर्नटन ने 5 विकेट तो वेस आगर ने 4 विकेट लिए। साथ ही पहला ओवर फेंकने आए मैट शॉर्ट ने एक विकेट लिया।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
10 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
105 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
238 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
341 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
363 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
400 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
412 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
431 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
431 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
438 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines