नई दिल्ली: नीदरलैंड के दौरे पर गई पाकिस्तान टीम ने सीरीज का पहला वनडे जीत लिया। बाते मंगलवार को खेले गए इस मुकाबले में पाकिस्तान ने 16 रनों से जीत दर्ज की। मैच के दौरान ओपनिंग बल्लेबाज फखर जमां के साथ अजीबोगरीब वाकया भी देखने को मिला।पाकिस्तानी पारी के 17वें ओवर में मधुमक्खियों ने अचानक से फखर जमां पर अटैक कर दिया।
और पढ़िए – India vs Zimbabwe: जिम्बाब्वे के खिलाफ 25 साल से अजेय है टीम इंडिया, पिछले 5 मैच एकतरफा जीते, देखें…
हमले के दौरान अचानक से मधुमक्खी ने फखर के हाथ पर डंक मार दिया था। जैसे ही मधुमक्खी ने डंक मारा तो जमां के हाथों से बल्ला भी छूटकर नीचे गिर गया था। वो दर्द से कराहते हुए नजर आए। ये सब देखकर तुरंत फीजियो टीम मैदान पर गई, जिसके बाद फखर को राहत मिली। इस दौरान कुछ वक्त के लिए मुकाबला रोक दिया गया था।
मधुमक्खियों के हमले के बाद फखर ने ठोका शतक
जब फखर जमां पर मधुमक्खियों ने हमला किया तो वह 41 के स्कोर पर बल्लेबाजी कर रहे थे और पारी का 17वां ओवर था। जब मधुमक्खियां अटैक करने के बाद मौके से भाग गईं तो इसके बाद भी फखर क्रीज पर डटे रहे और शानदार शतक जड़ा। उन्होंने 109 गेंदों पर 109 रन बनाए। अपनी पारी में उन्होंने 12 चौके और एक छक्का भी लगाया। इस शतक के साथ उन्होंने वनडे क्रिकेट में 7वीं सेंचुरी पूरी की। खास बात ये हैं कि ये सातों शतक उन्होंने विदेशी सरजमीं पर लगाए हैं।
और पढ़िए – IND vs ZIM Live Streaming: 12:45 से शुरू होगा पहला वनडे, फ्री में ऐसे देख सकते हैं लाइव…
रोमांचक हुआ पाकिस्तान और नींदलैंड के बीच मुकाबला
रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और बोर्ड पर 314-6 का स्कोर लगाया था। पाकिस्तान के लिए फखर जमां (109) के अलावा कप्तान बाबर आजम ने भी 74 रन की शानदार पारी खेली। नीदरलैंड के सामने 315 रन का टारगेट था, जिसके जवाब में टीम ने 298-8 का स्कोर बनाया। आखिरी ओवर में टीम को 26 रन की दरकार थी, लेकिन टीम ऐसा करने में नाकाम रही और इस तरह ये मैच पाकिस्तान ने अपने नाम कर लिया।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
(Valium)
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
90 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
224 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
327 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
349 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
385 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
398 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
416 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
417 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
424 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
434 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines