नई दिल्ली: क्रिकेट के मैदान से गजब नजारे देखने को मिलते हैं जो दर्शकों को दांतों तले अंगुली दबाने को मजबूर कर देते हैं। एक ऐसा ही नजारा इंग्लैंड में खेली जा रहे काउंटी क्रिकेट में देखने को मिला है। एक गेंदबाज की ऑफ स्पिन देख दुनिया दंग है। यूं तो इंग्लैंड की पिच तूफानी गेंदबाजों के लिए जानी जाती हैं, लेकिन अब स्पिनर ने इस पिच पर कमाल कर दिया है।
‘बॉल ऑफ द सेंचुरी’
कुछ समय पहले इंग्लैंड के लेग स्पिनर मैट पार्किंसन ने ऐसी गेंद फेंकी थी जो ‘बॉल ऑफ द सेंचुरी’ को चुनौती देती दिखी, वहीं अब साउथ अफ्रीका के ऑफ स्पिनर साइम हार्मर की कमाल गेंदबाजी से दुनिया दंग है। हार्मर ने काउंटी चैंपियनशिप डिवीजन-1 में एसेक्स के लिए गेंदबाजी करते हुए नॉर्थेंप्टनशायर के खिलाफ ऐसी गेंद फेंकी कि इसे बॉल ऑफ द सेंचुरी माना जा रहा है। इसे शेन वॉर्न की मशहूर बॉल ऑफ द सेंचुरी का काउंटी वर्जन कहा जा रहा है।
इस तरह टकराई गेंद
हार्मर विल यंग के खिलाफ गेंदबाजी कर रहे थे। विल 53 गेंदों में 30 रन बनाकर साझेदारी जमाने की कोशिश में थे। विल इस ओवर में चौका जमा चुके थे और उनकी टीम को जीत के लिए 149 रनों की जरूरत थी। अब हार्मर जैसे ही इस ओवर की पांचवीं गेंद करने आए उन्होंने ऑफ स्टंप के बाहर गेंद को पिच कराया। विल समझे कि गेंद ऑफ से बाहर निकल जाएगी, ऐसे में उन्होंने अपने दोनों हाथ ऊपर किए और बॉल को छोड़ना चाहा, लेकिन ये क्या?
हार्मर की गेंद टप्पा खाकर इस तरह स्पिन हुई और विकेटों से जा टकराई कि विल बस देखते ही रह गए। ये गेंद मिडल स्टंप से टकराई और गिल्लियां उड़ाते हुए बाहर निकल गई। ये नजारा देख सब दंग रह गए। यह हार्पर के बेहतरीन स्पेल की बदौलत मैच के चौथे दिन एसेक्स को 47 रन से जीत मिली। हार्पर ने दूसरी पारी में छह विकेट चटकाए। जीत के लिए 211 रनों का पीछा कर रही नॉर्थेंप्टनशायर की टीम कातिलाना स्पिन के आगे सिर्फ 163 रनों पर ही ढेर हो गई।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
15 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
109 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
243 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
346 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
368 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
404 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
417 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
435 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
435 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
443 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines